Headline
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ धूमधाम से मानएगा 15 सितंबर को अभियंता दिवस, रक्तदान शिविर के साथ ही होगा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

देहरादून। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ की जनपद देहरादून बैठक का आयोजन प्रांतीय कार्यालय सद्भावना भवन यमुना कॉलोनी देहरादून में किया गया बैठक की अध्यक्षता इं.सुरेंद्र सिंह श्रीकोटि जनपद अध्यक्ष देहरादून डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ तथा बैठक का संचालन इं. आशीष यादव जनपद सचिव द्वारा किया गया। बैठक में आगामी 15 सितंबर 2022 को अभियंता दिवस को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर तथा सांयकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। जनपद सचिव आशीष यादव द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से देहरादून के समस्त डिप्लोमा इंजीनियर एवं सभी सदस्यों से अपील की गई कि 15 सितंबर को सद्भावना भवन यमुना कॉलोनी में होने वाले रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भागीदारी करें।

जनपद अध्यक्ष ने अवगत कराया कि भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी के जन्मदिवस को ऑफिसर्स क्लब यमुना कॉलोनी में 7 बजे से सांस्कृतिक संध्या के रूप में हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा साथ ही बैठक में कनिष्ठ अभियंता के डाउन ग्रेड वेतनमान विसंगति समिति द्वारा प्रस्तुत संस्तुतियों को कैबिनेट की बैठक में मिली मंजूरी का एक स्वर में से विरोध किया जाएगा तथा इसके लिए व्यापक स्तर पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।

बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष इं. एस. एस चौहान प्रांतीय महासचिव, इं. मुकेश रतूडी, इं.आर सी शर्मा, इं. जगमोहन सिंह रावत, इं. अनिल पंवार, इं. दरवान सिंह सरियाल, इं. शांतनु शर्मा, इं. पूजा श्रेष्ठ, इं. समीक्षा शर्मा, इं. मुकेश बहुगुणा, इं. होशियार सिंह गुसाईं, इं. अशीष बिष्ट, इं. यशपाल तोमर, इं. दिनेश बर्मन, इं. रमेश चंद्र डिमरी आदि ने विचार-विमर्श रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top