Headline
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन

उत्तराखंड दूसरी बार करेगा राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों की मेजबानी, फरवरी माह में उत्तराखंड के चमोली जिले में आयोजित होंगे राष्ट्रीय शीतकालीन खेल

देहरादून। प्रदेश में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए औली में 02 से 05 फरवरी तक राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए पर्यटन विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। इन खेलों में उत्तराखंड समेत विभिन्न राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी। इन खेलों का आयोजन फरवरी के महीने में चमोली जिले के औली में किया जाना है। राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों में अंतर्राष्ट्रीय स्की महासंघ (एफआईएस) द्वारा अनुमोदित रेसिंग स्कीइंग कार्यक्रम भी आयोजित होने प्रस्तावित हैं।

2 फरवरी 2023 से 5 फरवरी 2023 तक होने वाली नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप-2023 में कुल 4 इवेंट आयोजित किए जाएंगे। इनमें पुरुष और महिला दोनों वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा हिमालयन ट्रॉफी 2023 के तहत 7 और 8 फरवरी को पुरुषों और महिलाओं के लिए एफआईएस स्वीकृत जायंट स्लैलम रेस का भी आयोजन किया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय मानकों के साथ विकसित होने के बाद औली में  युवाओं को स्कीइंग प्रशिक्षण देने के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा संचालित पर्वतारोहण और स्कीइंग संस्थान भी हैं जहां स्कीइंग प्रतिभाओं को विशेषज्ञों द्वारा तैयार किया जाता है।

एफआईएस किसी भी सेंटर को तभी मंजूरी देता है जब वह अंतरराष्ट्रीय मानदंडों और मानकों से मेल खाता हो। औली इनके सभी मानकों और मानदंडों पर खरा उतरा है। पर्यटन विभाग द्वारा औली के लिए एक मास्टरप्लान भी तैयार किया है जिसे कैबिनेट स्वीकृति के लिए भेजा गया है। इसके अलावा यहां 3.5 किमी रेसिंग ढलान का निर्माण भी किया जाना प्रस्तावित है जिसके बाद औली स्कीइंग पेशेवरों के लिए एक अद्वितीय स्कीइंग गंतव्य के रूप में स्थापित हो सकेगा। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड राज्य इस आयोजन की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top