Headline
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में

उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन मैनेजमेंट की घेरेबंदी में जुटा

उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन मैनेजमेंट की घेरेबंदी में जुटा

मैनेजमेंट से लेकर शासन स्तर पर लगाया मांगों की अनदेखी का आरोप

देहरादून।उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन ने सहायक अभियंता पद पर पदोन्नति कोटा बढ़ा कर 58.33 प्रतिशत किए जाने की मांग तेज कर दी है। जूनियर इंजीनियरों को पहली एसीपी में दो इंक्रीमेंट का लाभ दिए जाने को लेकर भी मैनेजमेंट की घेरेबंदी तेज कर दी है। एसोसिएशन ने मैनेजमेंट से लेकर शासन स्तर पर मांगों की अनदेखी का आरोप लगाया।

उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन के केंद्रीय महासचिव पवन रावत ने बताया कि प्रदेश भर के पॉवर डिप्लोमा इंजीनियरों में मैनेजमेंट के स्तर पर बरती जा रही लापरवाही को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अभी तक सहायक अभियंता पद पर प्रमोशन कोटा बढ़ाने को लेकर कोई फैसला नहीं किया जा रहा है। सालों से इस मांग को उलझाया जा रहा है। सिर्फ कोरे आश्वासन देकर समय निकाला जा रहा है। इस बार प्रमोशन कोटा बढ़ाए जाने को लेकर आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। आंदोलन की रणनीति बनाने को 23 दिसंबर को संघ भवन माजरा में केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है।

बैठक में प्रमोशन कोटा बढ़ाने के साथ ही डिप्लोमा इंजीनियरों का पहली एसीपी में दो इंक्रीमेंट का लाभ देने को भी दबाव बनाया जाएगा। कहा कि अभी तक सहायक अभियंता और अधिशासी अभियंता के खाली पदों पर प्रमोशन को लेकर भी कोई फैसला नहीं लिया जा रहा है। इसका सीधा असर निगम के कामकाज पर पड़ रहा है। डिप्लोमा इंजीनियर काम के बोझ से दबे पड़े हैं। कई लोग बिना प्रमोशन के ही रिटायर होने को मजबूर हो रहे हैं। इन तमाम प्रकरणों का तत्काल समाधान न होने पर आंदोलन तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top