Headline
रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़
रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना
महिला एशिया कप 2026-  भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
महिला एशिया कप 2026- भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच
ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण

उत्तराखंड पुलिस सख्त,ध्वनि प्रदूषण करने पर सैकड़ों मॉडिफाई साइलेंसर पर चलाया रोड रोलर

देहरादून।ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ उत्तराखंड ट्रैफिक पुलिस विशेष अभियान चला रही है।इसके तहत देहरादून के कोर्ट मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस ने 185 दुपहिया वाहनों के मॉडिफाई साइलेंसर पर रोड रोलर चलाकर नष्ट कर दिया और साथ ही चेतावनी दी कि कोई वाहन चालक मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर सड़क पर नजर आएगा तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

देहरादून ट्रैफिक पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे ने बताया कि उत्तराखंड की शांत वादियों में ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले दुपहिया वाहन चालकों को अब किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। अब दोपहिया या किसी भी तरह के वाहनों में मॉडिफाई साइलेंसर लगाने वाले मैकेनिक और दुकानदार के खिलाफ भी मोटर वाहन अधिनियम के तहत IPC की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

ध्वनि प्रदूषण को लेकर उत्तराखंड ट्रैफिक पुलिस ने चेतावनी दी है कि कोई वाहन चालक मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर सड़क पर नजर आएगा तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसको लेकर पुलिस द्वारा लगातार अभियान भी चलाया जाएगा।

13 मई 2022 से मॉडिफाई साइलेंसर के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इसके तहत अब तक 461 दुपहिया वाहनों का चालान कर डेढ़ लाख से अधिक का जुर्माना वसूला गया है।जबकि कार्रवाई के दौरान 57 वाहन सीज किए गए हैं, जो मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैला रहे थे।

उत्तराखंड पुलिस अब ध्वनि प्रदूषण को लेकर सख्त नजर आ रही है। इन दिनों ट्रैफिक पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया है।जिसके तहत दुपहिया वाहनों में मॉडिफाई साइलेंसर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में देहरादून कोर्ट मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस ने 185 दोपहिया वाहनों के मॉडिफाई साइलेंसर पर रोड रोलर चलाकर नष्ट कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top