Headline
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में

उत्तराखंड पेयजल विभाग की पहल, अपने घर का पानी लाओ और 10 रुपये में जांच कराकर पता लगाओ कि पानी साफ है या नहीं…?

खास खबर। पेयजल विभाग के अंतर्गत जल संस्थान के स्तर से पानी की सप्लाई को अगले चरण में बढ़ाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। पेयजल विभाग ऐसी योजना बना रहा है, जिसमें न केवल हर घर में आने वाले पानी बल्कि हर गली-मोहल्ले के पानी की भी जांच हो सकेगी। यह जांच प्रदेशभर की एनएबीएल एप्रूव्ड लैब में होगी। आने वाले समय में पेयजल विभाग की ओर से हर मोहल्ले में डिस्पले स्क्रीन भी लगाए जाएंगे। इन पर 13 मानकों के हिसाब से वहां के पानी की गुणवत्ता प्रदर्शित की जाएगी जो कि भविष्य में डिजिटल स्क्रीन का रूप लेगी। पेयजल विभाग के मुताबिक, आने वाले छह से आठ महीने में यह योजना धरातल पर नजर आने लगेगी। आपने अपने घर में आरओ लगाया है। क्या आपको पता है कि इसके बाद भी आपके पीने के पानी की गुणवत्ता कैसी है..? क्या आपको आरओ लगाने की जरूरत थी? इन सब सवालों के जवाब लेकर आ रहा है पेयजल विभाग। अपने घर के पानी का सैंपल ले जाकर आप महज 10 रुपये में इन सभी सवालों का जवाब हासिल कर सकेंगे।

उत्तराखंड में देश की सबसे ज्यादा एनएबीएल मान्य लैब
प्रदेश में पिछले साल राष्ट्रीय परीक्षण और अंशशोधन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड (एनएबीएल) से मान्यता प्राप्त एक ही लैब थी। अब इनकी संख्या देश में सबसे ज्यादा है। सचिव पेयजल नितेश झा के मुताबिक, प्रदेश में 13 जिलों में 13 एनएबीएल एप्रूव्ड लैब हैं। 13 महत्वपूर्ण सब डिवीजन में 13 एनएबीएल लैब और राज्य की एक लैब मिलाकर कुल 27 मान्यता प्राप्त लैब हैं। सचिव पेयजल नितेश झा ने कहा हम लोगों को जो पेयजल सप्लाई कर रहे हैं। अब उसकी गुणवत्ता के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रहे हैं। हर घर को दस रुपये में अपने पानी की जांच का मौका दिया जाएगा। गली मोहल्लों के पानी की गुणवत्ता भी जांचकर डिस्पले की जाएगी। इस योजना पर काम शुरू कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top