Headline
शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुए चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुए चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
जनगणना 2026 की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा, 25 अप्रैल से प्रारंभ होगा प्रथम चरण
जनगणना 2026 की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा, 25 अप्रैल से प्रारंभ होगा प्रथम चरण
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
एआई तकनीक से बनी फिल्म ‘द्रोणाचार्य’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
एआई तकनीक से बनी फिल्म ‘द्रोणाचार्य’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

उत्तराखंड बना परिंदों के लिए मुफीद पनाहगाह, बर्ड काउंट इंडिया के सर्वे में पहले पायदान पर उत्तराखंड, हिमालयी पक्षियों की देखी गई 171 प्रजातियां

[ad_1]

देहरादून। समृद्ध वन संपदा के लिए प्रख्यात उत्तराखंड परिंदों के लिए भी मुफीद पनाहगाह है। यहां देश के अन्य राज्यों की तुलना में हिमालयन पक्षियों की सर्वाधिक प्रजातियां हैं। बर्ड काउंट इंडिया के पहले हिमालयन बर्ड सर्वे की प्रारंभिक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। इस रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड में हिमालयी पक्षियों की 171 प्रजातियां देखी गई हैं।

विभिन्न हिमालयी राज्यों में हिमालयी पक्षियों की गणना की
उत्तराखंड तितली ट्रस्ट के संस्थापक संजय सोंधी ने बताया कि ई-बर्ड वैश्विक पटल के तहत बर्ड काउंट इंडिया ने बीते 14 मई को विभिन्न हिमालयी राज्यों में हिमालयी पक्षियों की गणना की। इस दौरान उत्तराखंड में हिमालयी पक्षियों की सर्वाधिक 171 प्रजातियां, जबकि पश्चिम बंगाल के कलिपोंग में सबसे कम आठ प्रजातियां देखी गईं।

उत्तराखंड पक्षी प्रेमियों के लिए उपयुक्त स्थान
उन्होंने बताया कि दुर्लभ रेडक्रास बिल के साथ ही सर्वे टीम ने उत्तराखंड में मोनाल, द वाल क्रीपर, स्पाटेड नटक्रेकर और स्ट्रीक ब्रेस्टेड शिमिटर बैबलर समेत कई अन्य पक्षी देखे। इससे पहले भी समय-समय पर हुए सर्वे में उत्तराखंड पक्षियों के लिए मुफीद ठिकाना साबित हुआ है। यहां देशभर की प्रमुख पक्षी प्रजातियों से लेकर विशिष्ट हिमालयी पक्षी पाए जाते हैं। समृद्ध जैव विविधता के कारण उत्तराखंड पक्षी प्रेमियों के लिए उपयुक्त स्थान है।

सर्वे में यह रही स्थिति
स्थान-पक्षी प्रजाति
उत्तराखंड- 171
लद्दाख- 148
हिमाचल प्रदेश- 125
जम्मू और कश्मीर- 122
दार्जिलिंग (प. बंगाल)- 49
अरुणाचल प्रदेश- 47
सिक्किम- 36
कलिपोंग (प. बंगाल)- 08



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top