Headline
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया

उत्‍तराखंड बोर्ड में दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को दिया जाएगा 25 हजार रुपये का नगद पुरस्कार

रुद्रपुर। उत्‍तराखंड बोर्ड में दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार दिया जाएगा। राज्य स्तरीय खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के शुभारंभ में पहुंचे शिक्षा मंत्री डा धन सिंह ने ताबड़तोड़ घोषणाएं कीं।इस दौरान उन्होंने दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार, प्रमाण पत्र, विद्यालयों में व्यवसायिक पाठ्यक्रम एवं एडेड विद्यालयों में भी नए सत्र से किताबें मुफ्त में देने सहित अन्य घोषणाएं कीं। उन्‍होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को हर सुविधाएं मिलेगी।

स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सहकारिता मंत्री डा धन सिंह रावत बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। प्रतियोगिता के शुभारंभ से पहले उन्होंने सरकारी स्कूलों ने शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए हर प्रयास करने की घोषणा की। साथ ही प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रदेश के 22050 शिक्षकों को निशुल्क टैब, 400 इंटर कॉलेज में व्यवसायिक पाठ्यक्रमों का शुभारंभ नए सत्र से करने, इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल के टॉपर्स को 2023 से 25-25 हजार रुपए का पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की।

एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत उन्होंने प्रदेश के प्रत्येक वर्ष 25 बच्चे केरल और कर्नाटक जाने व आने की बात कही। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय समय पर प्रत्येक विद्यालयों में कार्यक्रम कराएं। इसके अलावा कहा कि प्रत्येक ब्लॉक ले निगम क्षेत्र में दो दो पीएम श्री वर्ल्ड क्लास का विद्यालय खोला जाएगा।

खेल अनुदान राशि बढ़ाई जाएगी। चार लाख बच्चों की निशुल्क हेल्थ आइडी कार्ड बनाए जायेंगे। कहा 2027 तक उत्तराखंड को पूर्ण साक्षर बनाने का लक्ष्य एवं स्कूलों में एक हजार गणित, विज्ञान और अंग्रेजी के प्रवक्ता की नियुक्ति की जाएगी। ताकि बोर्ड परिणाम 90 प्रतिशत तक किया जा सके। सिलेबस में विद्यार्थी के रुचि के अनुसार उनकी भाषा में पढ़ाया जाएगा। इस मौके पर केंद्रीय रक्षा एवं राज्य पर्यटन मंत्री अजय भट्ट, मुख्य शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र आर्य, अशोक कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top