Headline
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन

उत्तराखंड में अन्य राज्यों से आने वालों को बड़ी राहत, एक मिनट में पढ़िए नई गाइडलाइन

देहरादून।उत्तराखंड आने वाले यूपी सहित दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों को भी सरकार ने बड़ी राहत दी है। अब बाहर से आने वालों की बॉर्डर पर कोरोना जांच नहीं होगी, साथ ही पॉजिटिव आने पर यात्रियों को वापस भी नहीं भेजा जाएगा। हालांकि, जिला प्रशासन बॉर्डर पर कोरोना जांच को लेकर अंतिम फैसला ले सकता है। उत्तराखंड आने वाले यात्रियों को कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन भी करना होगा। इसे लेकर सचिव आपदा प्रबंधन एसए मुरुगेशन ने कहा कि राज्य के बॉर्डर पर कोविड जांच की व्यवस्था को बहुत पहले ही समाप्त किया जा चुका है। बॉर्डर पर न जांच अनिवार्य है और जांच में पॉजिटिव आने के बाद किसी को वापस भी नहीं भेजा जा सकता है।

सरकार ने नई गाइडलाइन के तहत कई पाबंदियों को हटाने का ऐलान किया है। जिम, शॉपिंग मॉल, सिनेमा हाल, सैलून को पूरी क्षमता के साथ संचालन करने की अनुमति दे दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में अधिकारियों के साथ कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कोविड महामारी की स्थिति नियंत्रण में है। लेकिन इसके बावजूद संक्रमण को हल्के में न लिया जाए। उन्होंने राज्य के आम लोगों से मास्क,सैनेटाइजर व दो गज की दूरी व कोविड रोकथाम संबंधी अन्य सभी नियमों का पूरी तरह पालन करते रहने की अपील की। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोविड नियंत्रण के लिए उठाए गए कदमों की समय-समय पर समीक्षा की जाए और जरूरत के अनुसार कदम उठाए जाएं।

कोविड के कम होते केसों को देखते हुए सरकार ने पाबंदियों में ढील देना शुरू कर दिया है। सरकार ने नाइट कर्फ्यू हटा दिया है। नई गाइडलाइन के तहत विवाह, सांस्कृतिक समारोह भी अब पूरी क्षमता के साथ हो सकेंगे। इस बीच यूपी सहित दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों को भी सरकार ने बड़ी राहत दी है। अब बाहर से आने वालों की बॉर्डर पर कोरोना जांच नहीं होगी, साथ ही पॉजिटिव आने पर यात्रियों को वापस भी नहीं भेजा जाएगा। हालांकि, जिला प्रशासन बॉर्डर पर कोरोना जांच को लेकर अंतिम फैसला ले सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top