Headline
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त

उत्तराखंड में अवैध खनन में वर्चस्व को लेकर भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, दो सगे भाई घटना के बाद फरार

[ad_1]

किच्छा। शांतिपुरी में अवैध खनन में वर्चस्व को लेकर शनिवार को दो सगे भाइयों ने स्थानीय गौला नदी स्थित अवैध खनन स्थल पर विवाद के बाद भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों हत्यारोपी सगे भाई मौके से फरार हो गए। गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने हत्यारोपियों की मां, पिता व आरोपियों की पत्नियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक,शांतिपुरी नंबर 3 स्थित सिजवाली घाट पर बंद पड़े खनन पट्टे में संदीप कार्की शांतिपुरी नंबर 4 निवासी पंकज जोशी, मनमोहन कोरंगा और हत्यारोपी सगे भाई ललित मेहता और दीपू मेहता अवैध खनन करा रहे थे। शांतिपुरी नंबर 4 निवासी पंकज जोशी, मनमोहन कोरंगा, शांतिपुरी नंबर 3 निवासी दो सगे भाई ललित मेहता, दीपू मेहता पुत्र मोहन सिंह मेहता के मध्य खनन वर्चस्व को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था।

शनिवार सुबह करीब 9.30 बजे मेहता बंधुओं व शांतिपुरी नंबर 4 निवासी पंकज जोशी से खनन एवं निकासी मार्ग को लेकर अचानक विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी बीच ललित मेहता ने पंकज जोशी पर फायर झोंकने की कोशिश की तो पंकज जोशी अपनी जान बचाते हुए कुछ दूरी पर स्थित संदीप कार्की की भाभी माया कार्की के घर में छुप गया।

जिसके बाद बीच-बचाव करने आए भाजपा नेता संदीप कार्की को ललित ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल संदीप को उसके परिजन पहले किच्छा व बाद में रुद्रपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार उपचार के लिए ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाजपा नेता की मौत की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और कई पार्टी कार्यकर्ता अस्पताल को कूच कर गये।

वहीं पुलिस ने हत्या आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है। पुलिस ने हत्यारों की मां पिता और पत्नियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का मौका- मुआयना किया। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने कहा कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित कर दी गयी हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top