Headline
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त
तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त
देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस
देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस

उत्तराखंड में आज से हरियाणा और हिमाचल के CM करेंगे BJP के मेगा कैंपेन का आगाज, 3 को नड्डा तो 4 को अमित शाह करेंगे शिरकत

देहरादून।उत्तराखंड में बीजेपी के स्टार प्रचारकों को आना शुरू हो गया है। आज हिमाचल और हरियाणा के मुख्यमंत्री बीजेपी के मेगा कैंपेन को शुरू करेंगे।जिसके बाद 3 फरवरी को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और 4 फरवरी को गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखंड दौरे पर आएंगे।

भारतीय जनता पार्टी आज से गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में दो स्थानों पर एक साथ चुनाव अभियान शुरू करने जा रही है।पार्टी के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी द्वारा जारी कार्यक्रम की जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान का आगाज गढ़वाल मंडल देहारादून के विकासनगर में सुबह 11 बजे हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा किया जाएगा।इसके बाद जयराम ठाकुर सहसपुर विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी के डोर टू डोर कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे. वहीं दूसरी और कुमाऊं मंडल में अभियान की शुरूआत हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हल्द्वानी में 12 बजे करेंगे।

वहीं सीएम मनोहर लाल खट्टर लालकुंआ विधानसभा में स्थानीय भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में डोर टू डोर अभियान में भी शिरकत करेंगे। वहीं तीन फरवरी को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और 4 फरवरी को गृह मंत्री अमित शाह एक दिन के प्रवास पर उत्तराखंड में प्रचार अभियान में शिरकत करेंगे। जेपी नड्डा उत्तरकाशी में सुबह 11.15 बजे जनसभा को संबोधित और डोर टू डोर कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे. इसके बाद बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनगर विधानसभा में दोपहर 2.45 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे और डोर टू डोर कैंपेन में प्रतिभाग करेंगे।

वहीं अमित शाह 4 फरवरी को पिथौरागढ़ में सुबह 11.20 बजे जनसभा को संबोधित और डोर टू डोर कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे. जिसके बाद गृह मंत्री नरेंद्रनगर विधानसभा में दोपहर 3 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे और डोर टू डोर कैंपेन में प्रतिभाग करेंगे।

आज से उत्तराखंड में बीजेपी अपना मेगा कैंपेन शुरू करने जा रही है। जिसकी शुरूआत हिमाचल और हरियाणा के मुख्यमंत्री करेंगे।वहीं 3 फरवरी को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और 4 फरवरी को गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखंड दौरे पर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top