Headline
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त

उत्तराखंड में गर्माई सैनिकों पर सियासत, भाजपा प्रवक्ता सुरेश जोशी बोले कांग्रेस ने हमेशा किया सेना को कमजोर करने और सैनिकों के अपमान का काम

देहरादून। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और मीडिया प्रमुख रणदीप सुरजेवाला ने देहरादून में प्रेसर्वाता कर केंद्र और राज्य सरकार पर सैना की अनदेखी और अपमान करने का आरोप लगाया। वहीं कांग्रेस नेता के आरोपों पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा सैनिकों का अपमान करती आई है। केन्द्र में जब कांग्रेस की सरकार थी तो इन्होंने अत्याधुनिक हथियारों व साजो-सामान की जरूरत को हमेशा हाशिये पर रखा। कांग्रेस ने अपने शासनकाल में कभी न सौनिको का सम्मान किया न ही उनके हितों के लिए आवश्यक कदम उठाये।

सुरेश जोशी ने कहा जो सैनिक देश की सेवा के लिए जाते हैं, देश की रक्षा के लिए कुछ भी कर गुजरते है, रेगिस्तान में 50 डिग्री तापमान में जो जलते सूरज को झेलते हैं, महीनों तक समुद्र में तिरंगा लेकर दुश्मन को भटकने तक नहीं देते, उनका कांग्रेस ने कभी सम्मान नही किया। कांग्रेसी देश के वीर सपूतों की तपस्या को कभी समझ नहीं सकते हैं। कांग्रेस की यही सोच है जिसकी वजह से हमारे वीरों को सीमा पर जरूरी सुविधाएं नहीं दी जाती थीं, यही सोच है जिसकी वजह से बुलेट-प्रूफ जैकेट तक देने में इन लोगों ने आनाकानी की। ये लोग, भारत तेरे टुकड़े होंगे के नारे लगाने वालों के साथ खड़े हैं।

1997 से पूर्व जब सीमा पर हमारे वीर जवान शहीद होते थे तो कांग्रेस सरकार काला बक्सा, काला कम्बल और पाँच पैसे का पोस्ट कार्ड भेजकर सैनिक परिवारों को सूचित कर देती थी कि आपका बेटा शहीद हो गया है। जबकि भाजपा की अटल सरकार ने न केवल पहली बार देश के शहीद सैनिको के पार्थिव शरीर को ससम्मान उनकी मातृभूमि तक पहुंचाने का कार्य किया। साथ ही प्रभावित परिवारों की चिंता करते हुए समुचित आर्थिक व अन्य मदद की गौरवशाली परंपरा शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top