Headline
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू
एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा
एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच
विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए
विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, आगामी दो दिनों तक स्कूल बंद करने के आदेश जारी

देहरादून।उत्तराखंड में आने वाले 2 दिनों तक भारी बारिश के कारण अलर्ट किया गया है।इसी बीच स्कूलों को बंद रखने के निर्देश भी दे दिए गए हैं।इसके लिए आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से राज्य के सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजा गया है।आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से भेजे गए पत्र में सभी विद्यालयों को बंद रखने के लिए कहा गया है।

राज्य में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद प्रदेश भर में जलभराव की तस्वीरें सामने आ रही हैं।यही नहीं, कई जगहों पर सड़कों के बहने की भी जानकारी है।इन स्थितियों को देखते हुए आगामी दो दिनों तक भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को एहतियात बरतते हुए सभी विद्यालयों को बंद रखने के लिए कहा है।हालांकि, इसके लिए जिलाधिकारियों की तरफ से अलग से आदेश किए जाएंगे।

आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से जिलाधिकारियों को लिखे गए पत्र में बताया गया है कि राज्य भर में लगातार अतिवृष्टि के कारण आपदाएं और भूस्खलन समेत बाढ़ जैसी स्थिति भी देखने को मिली है।उधर कई जगहों पर सड़क मार्ग बंद होने और बोल्डर गिरने तक की भी स्थिति दिखाई दी है।ऐसे में 14 और 15 जुलाई को सभी विद्यालयों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है. राज्य में बारिश का सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी है, जिससे भारी नुकसान हुआ है।मौजूदा समय में हरिद्वार जिले में जलभराव की सबसे ज्यादा दिक्कतें हैं।स्कूली बच्चों पर इसका कोई असर ना पड़े इसके लिए एहतियाती रूप से यह कदम उठाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top