Headline
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश
18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश
अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा

उत्तराखंड में यहाँ तमंचे पर डिस्को पर डांस करने को लेकर युवकों के बीच बवाल, एक बराती गंभीर घायल

हरिद्वार : लक्‍सर में एक गाने पर डांस करने को लेकर बराती और गांव के युवकों के बीच विवाद हो गया। जिसमें कई लोग चोटिल हो गए। बरात में आए एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हरिद्वार जिले के लक्‍सर में एक गाने पर डांस करने को लेकर बराती और गांव के युवकों के बीच विवाद हो गया। जिसमें कई लोग चोटिल हो गए। बरात में तमंचे पर डिस्को डांस को लेकर बराती और गांव के युवकों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। जिसमें कई लोग चोटिल हो गए। बरात में आए एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

खानपुर थाना क्षेत्र के तुगलपुर गांव में एक ग्रामीण की पुत्री की शादी थी। लक्सर क्षेत्र से बरात गई थी। घुड़चढ़ी के दौरान बरात में गए युवक और गांव के युवक डांस कर रहे थे। बताया गया कि गांव के एक युवक की ओर से डीजे पर अपनी पसंद का तमंचे पर डिस्को गाना लगा दिया गया। जिस पर बरात में आए युवकों ने गाना बंद कराकर दूसरा गाना शुरू करा दिया।

युवक के विरोध करने पर बरातियों ने गांव के युवक की पिटाई कर दी। जिस पर युवक के स्वजन लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर मौके पर आ गए और बरातियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। जवाब में बरातियों ने उनके साथ मारपीट की। मौके पर अफरातफरी मच गई। जिम्मेदार लोगों ने बमुश्किल किसी तरह की स्थिति को संभाला।

हमले में नीटू गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे गंभीर अवस्था में मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि घायल युवक भतीजे सन्नी की तहरीर पर जोनी निवासी तुगलपुर व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तमंचे के साथ पकड़ा युवक

पुलिस ने एक युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। शनिवार की रात्रि लक्सर कोतवाली के दारोगा प्रेम प्रकाश शाह पुलिसकर्मी कांता प्रसाद और विजेंद्र सिंह के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इस दौरान मुखबिर ने खड़ंजा कुतुबपुर गांव के निकट खड़े एक युवक के पास तमंचा होने की जानकारी दी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़ लिया गया।

तीन सौ पन्द्रह बोर का देसी तमंचा बरामद

तलाशी लिए जाने पर उसके पास से तीन सौ पन्द्रह बोर का देसी तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम संदीप सैनी निवासी कलसिया थाना खानपुर बताया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top