Headline
Indian Army TES-57 Recruitment 2026: सेना में अधिकारी बनने का मौका, आवेदन शुरू; 12 नवंबर तक करें अप्लाई
Indian Army TES-57 Recruitment 2026: सेना में अधिकारी बनने का मौका, आवेदन शुरू; 12 नवंबर तक करें अप्लाई
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन
जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन
मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई
मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई
वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती
वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती
खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त
खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त
FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद
FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद
ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच

उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों के धंधेबाजों पर चलेगा धामी सरकार चाबुक, गैंगस्टर ऐक्ट और बुलडोजर एक्शन के साथ अब भू-संपत्तियां होगीं जब्त

देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों के धंधेबाजों करने वालों पर धामी सरकार का सख्त एक्शन होने वाला है। आरोपियों पर एसटीएफ बड़ी कार्रवाई करने जा रही है। युवाओं को सरकारी नौकरियां बेचने वाले आरोपियों की अकूत संपत्ति को एसटीएफ जब्त करेगी। एसटीएफ परीक्षा घपलों में गिरफ्तार आरोपियों की संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही है।

इनमें प्रमुख आरोपियों की संपत्तियों की जानकारी जुटा ली गई है। भर्ती घपले के एक प्रमुख आरोपी जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह की मोरी में स्थित भू-संपत्तियों पर बुलडोजर चला दिया गया है। एसटीएफ जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने के बाद अब कुछ संपत्तियां कब्जे में लेने की तैयारी कर रही है। हाकम की हरिद्वार में स्थित संपत्तियों की भी खोजबीन की जा रही है।

हाकम पर गैंगस्टर ऐक्ट लगाया गया है। इसलिए संपत्तियां जब्त करने में कोई कानूनी अड़चन नहीं होगी। हाकम के बाद रामनगर के कारोबारी चंदन सिंह मनराल का नंबर बताया जा रहा है। भर्ती घपले में अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मनराल को सबसे ज्यादा मालदार बताया जा रहा है। एसटीएफ के सूत्रों का कहना है कि मनराल की संपत्तियों का भी पता लगा लिया गया है।

उत्तराखंड के आरोपियों पर पहले कार्रवाई
एसटीएफ सूत्रों का कहना है कि परीक्षा घपलों में गिरफ्तार उत्तराखंड के आरोपियों की संपत्ति की जानकारी पहले जुटाई गई। इसमें चंदन मनराल, शशिकांत और गिरफ्तार सचिवालय व कोर्ट कर्मचारियों का नाम सबसे ऊपर हैं। इसके अलावा वीपीडीओ परीक्षा घपले में में गिरफ्तार आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष डा. आरबीएस रावत, तत्कालीन सचिव मनोहर सिंह कन्याल और तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक राजेंद्र सिंह पोखरिया की संपत्तियों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

राजेश चौहान समेत कई की संपत्ति भी जब्त होगी
एसटीएफ के मुताबिक लखनऊ की आरएमएस कंपनी के संचालक राजेश चौहान का नाम तीन परीक्षा घपलों में शामिल है। वहीं उसके करीबी सादिक मूसा, धामपुर के माफिया केंद्रपाल, कोर्ट कर्मचारी मनोज जोशी समेत दस से ज्यादा आरोपियों की संपत्तियों पर एसटीएफ ने फोकस किया है। कई जिलों के रजिस्ट्रार कार्यालयों से इनकी जमीनों का रिकार्ड निकाला गया है। वहीं गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर इनकी संपत्तियों का ब्योरा जुटाकर कार्रवाई की तैयारी है।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने कहा परीक्षा घपले में गिरफ्तार प्रमुख आरोपियों का संपत्ति का रिकार्ड जुटाया जा रहा है। इसमें कुछ आरोपियों की संपत्तियों की जानकारी मिली है। इन्हें जब्त करने के लिए जल्द कार्रवाई शुरू की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top