Headline
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव
गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ हुआ रिलीज
‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ हुआ रिलीज

उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 182 करोड़ की चार परियोजनाओं का किया गया शिलान्यास

देहरादून।केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य से संबंधित लगभग ₹182 करोड़ की चार परियोजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्य सेवक सदन में आयोजित इस कार्यक्रम में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जोशीमठ से वर्चुअली जुड़े थे। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आज गाँव में रहने वाले लोग जब इलाज हेतु हेल्थ और वेलनेस सेंटर में जाते हैं, तो स्पेशलिस्ट डॉक्टर की सलाह उनको मिल जाती है। उन्हें जिला अस्पताल या अन्य जगह जाने की जरूरत नहीं पड़ती।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री श्री धामी जी के नेतृत्व वाली उत्तराखण्ड सरकार पर भरोसा है कि उनके नेतृत्व में उत्तराखण्ड देश का पहला ऐसा राज्य बनें जो सबसे पहले टी.बी. मुक्त हो और प्रधानमंत्री जी की उपस्थिति में हम यह घोषणा करें। मुख्यमंत्री श्री धामी ने उत्तराखण्ड के लिए ₹182 करोड़ से अधिक की चार परियोजनाओं का शिलान्यास कर स्वास्थ्य के क्षेत्र में इतनी बड़ी सौगात देने के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में योग व आयुर्वेद को बढ़ावा देने के साथ ही “मेडिसनल प्लांट” की खेती पर भी ध्यान दिया है।

प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में निःशुल्क जाँच योजना शुरू की गई है, जिसके तहत मरीजों को 207 प्रकार की पैथेलॉजिकल जाँच की नि:शुल्क सुविधा मिल रही है। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, सांसद श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, विधायक श्री खजान दास, श्री विनोद चमोली, श्री प्रदीप बत्रा, श्रीमती सरिता आर्य, श्रीमती रेनू बिष्ट मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top