Headline
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें

उत्तराखंड में होली, मेले और चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट

देहरादून।होली और आगामी मेलों के आयोजन को लेकर पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था एपी अंशुमान ने इन मेलों और त्योहार के लिए सभी पुलिस अधिकारियों को विशेष प्रबंध करने के निर्देश दिए। होली से पहले उन सभी लोगों को चिह्नित करने को कहा जो बीते वर्षों में किसी विवाद में शामिल रहे हैं।

ये दिए निर्देश

होलिका दहन व रंग के दौरान शांति बनाए रखने के लिए विवादित स्थलों के संबंध में शांति समितियों की बैठक बुलाई जाए। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए।

26 मार्च को चंपावत जिले में मनाए जाने वाले मां पूर्णागिरी मेले में पर्याप्त संख्या में पुलिस और पीएसी बल तैनात किया जाए। इसके साथ ही ट्रैफिक प्लान भी समय से तैयार कर लिया जाए।

30 मार्च को देहरादून में झंडा मेले में पुलिस पीएसी की व्यवस्था और समय से ट्रैफिक प्लान तैयार करने को कहा गया। इसके अलावा आपराधिक इतिहास वाले लोगों की निगरानी के निर्देश दिए गए।

चुनावों के मद्देनजर सभी चेकपोस्ट पर एसएसटी और एफएसटी की लगातार निगरानी की जाए।

अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की दोबारा समीक्षा कर योजना बनाई जाए।

नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, ऐसे में प्रत्याशियों की सुरक्षा के भी पर्याप्त इंतजाम किए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top