Headline
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस प्री-परीक्षा के परिणाम किए जारी

देहरादून।उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस प्री-परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं. प्री परीक्षा में कुल 3389 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर जिन अभ्यर्थियों का चयन किया गया है, वह अब मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।पीसीएस प्री के लिए 3 अप्रैल 2022 को परीक्षा संपन्न कराई गई थी।

उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2021 के परीक्षा परिणाम को घोषित कर दिया गया है।प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर जिन अभ्यर्थियों का चयन किया गया है, वह अब मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।पीसीएस प्री के लिए 3 अप्रैल 2022 को परीक्षा संपन्न कराई गई थी। इसमें डिप्टी कलेक्टर, पुलिस उपाधीक्षक, वित्त अधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी समेत कुल 14 पदों के लिए कुल 3389 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

जिसके तहत सहायक निदेशक कारखाना पद के लिए 60 अभ्यर्थी, सहायक गन्ना आयुक्त सहायक निदेशक कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी के लिए 60 अभ्यर्थी, सहायक श्रम आयुक्त के लिए 30 अभ्यर्थी, उपनिबंधक श्रेणी 2 के लिए 182 अभ्यर्थी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी के 15 अभ्यर्थी, प्रचार अधिकारी के लिए 15 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

वहीं, उद्योग विकास अधिकारी के लिए 209 अभ्यर्थी, जिला सूचना अधिकारी के पद पर 156 अभ्यर्थी, सहायक निदेशक उद्यान के लिए 30 अभ्यर्थी, सहायक निदेशक रसायन के लिए 15 अभ्यर्थी, जिला परिवीक्षा अधिकारी के 76 अभ्यर्थी, उप शिक्षा अधिकारी के लिए 480 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।

इस अलावा सहायक निदेशक मत्स्य के लिए 46 अभ्यर्थी, सहायक निदेशक संस्कृत शिक्षा के लिए 41 अभ्यर्थी, सहायक निदेशक सांख्यिकी के लिए 15 अभ्यर्थी, सहायक निदेशक कृषि विभाग के लिए 16 अभ्यर्थी, खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी उद्यान के लिए 45 अभ्यर्थी, सहायक निदेशक कृषि विभाग के लिए 15 अभ्यर्थी, अधीक्षक राजकीय प्रमाणित संस्था समाज कल्याण के लिए 45 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।

साथ ही बाल विकास परियोजना अधिकारी के 360 अभ्यर्थी, संपादक पद पर 15 अभ्यर्थी, फीचर लेखक के लिए 15 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है. ऐसे में अब इन चयनित अभ्यर्थियों को मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा. चयनित अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा 20 अगस्त से 24 अगस्त तक प्रस्तावित की गई है। जिसकी जानकारी लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर दी जाएगी।

उत्तराखंड पीसीएस प्री-परीक्षा के परिणाम आज जारी कर दिए गए हैं. उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने यह परीक्षा परिणाम घोषित किए हैं. ऐसे में परीक्षा परिणामों के तहत चयनित अभ्यर्थी अब पीसीएस की मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे. प्री परीक्षा में कुल 3389 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top