Headline
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक
हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश
महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू
महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू
मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा
स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री
स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति
बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति

उत्तराखंड विधानसभा का सत्र अनिश्चितकाल के लिए हुआ स्थगित,21,117 करोड़ का बजट हुआ पास,सबसे ज्यादा खर्च वेतन-पेंशन पर

देहरादून पांचवी विधानसभा का पहला सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है।दूसरे दिन विपक्ष के हंगामे के बाद भी सत्र में 21117 करोड़ का लेखानुदान बजट पास हुआ है। दो दिवसीय सत्र की कार्यवाही 7 घंटे 23 मिनट तक चली.विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने सदन की कार्यवाही को लेकर सभी का आभार व्यक्त किया है।

उत्तराखंड में चार महीने के लिए पेश किए गए लेखानुदान में किए गए प्रावधान में सबसे ज्यादा खर्च वेतन और पेंशन पर ही होगा। सरकार करीब 3700 करोड़ रुपये ऋण अदायगी और ब्याज अदायगी पर खर्च करेगी। नए वित्तीय वर्ष के कुल 62 हजार 468 करोड़ बजट में से 24 हजार 77 करोड़ खर्च वेतन और पेंशन पर होना है।

लेखानुदान में कुल 21 हजार 117 करोड़ में से आठ हजार 25 करोड़ का खर्च वेतन और पेंशन पर किया जाएगा। सालभर में सरकार कर्मचारियों के वेतन पर 17390 करोड़ खर्च करती है, जिसमें से इस लेखानुदान में 5796 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसी प्रकार, पेंशन के लिए सालभर में 6687 करोड़ में से लेखानुदान में 2229 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

विधानसभा सत्र के दौरान उत्तराखंड विनियोग (लेखानुदान) विधेयक 2022 पारित हुआ. अध्यादेशों की बात करें तो इस सत्र में उत्तराखंड उद्यम एकल खिड़की सुगमता एवं अनुज्ञापन अध्यादेश 2021, उत्तराखंड अग्निशमन एवं आपात सेवा, अग्नि निवारण एवं अग्नि सुरक्षा संशोधन अध्यादेश 2022 पारित हुआ।

प्रतिवेदन

-भारत के नियंत्रक- महालेखापरीक्षक द्वारा प्रस्तुत उत्तराखंड सरकार के वर्ष 2020-21 के वित्त लेखेे एवं विनियोग लेख।

-उत्तराखंड पंचम राज्य वित्त आयोग, उत्तराखंड (पंचायती राज एवं स्थानीय निकायें) का प्रतिवेदन।

सूचनाओं पर सत्र में क्या कुछ हुआ

-नियम 300 में प्राप्त 23 सूचनाओं में से सभी 23 सूचनाएं ध्यानाकर्षण के लिए रखी गई।

-नियम-53 में 22 सूचनाओं में सभी 22 ध्यानाकर्षण के लिए रखी गई।

-नियम-58 में प्राप्त 7 सूचनाओं में 5 को स्वीकृत किया गया।

-नियम 310 में 1 सूचना प्राप्त हुई जिसे नियम 58 में परिवर्तित किया गया।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा उत्तराखंड राज्य में पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष का उन्हें गौरव प्राप्त हुआ है। वह चाहती है कि अपने कार्यों से वह सदन में अपनी छाप छोड़े. उन्होंने कहा सदन में महिला सदस्यों को भरपूर अवसर प्रदान हो यह उनकी प्राथमिकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top