Headline
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

उत्तराखंड विधानसभा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने विस परिसर में करवाया यज्ञ, लिया राज्य हित में कार्य करने का संकल्प

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने राज्य की पांचवीं विधानसभा के शुभारंभ हेतु विधानसभा परिसर, देहरादून में वैदिक मंत्रोचार के साथ यज्ञ करवायाद्य इस दौरान विधानसभा के कार्मिकों द्वारा यज्ञ में आहूति डालकर अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए राज्य हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

विधानसभा परिसर, देहरादून में आयोजित यज्ञ कार्यक्रम के दौरान ऋतु खंडूडी भूषण ने विधिवत यज्ञ में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली की कामना करते हुए विधानसभा के कार्मिकों के हित में कार्य करने की बात कही। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वह अपने महत्वपूर्ण पड़ाव का शुभारंभ हमेशा यज्ञ से करती हैं एवं उस यज्ञ में संकल्प लेकर कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करती है। विधानसभा अध्यक्ष ने कार्मिकों से कहा कि हमें विधानसभा में नए कीर्तिमान स्थापित करने हैं जो देश के लिए आदर्श विधान सभा के रूप में स्थापित हो। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने पदों पर रहते हुए अपने जिम्मेवारी एवं दायित्वों का निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करने की अपील कीद्य उन्होंने कहा कि विधानसभा के सभी कार्मिक उनके परिवार की तरह हैं एवं कार्मिकों की समस्या का समाधान के लिए वह हमेशा उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने कहा कि हमें प्रदेश हित में जनता के हित में कार्य करना होगा एवं जिसके लिए हम सभी संकल्पित भी है।

इस अवसर पर विधानसभा के सचिव मुकेश सिंघल, संयुक्त सचिव नरेंद्र रावत, अपर सचिव चंद्र मोहन गोस्वामी, प्रमुख प्रतिवेदक हेम गुरानी, वरिष्ठ निजी सचिव अजय अग्रवाल, प्रोटोकॉल अधिकारी मयंक सिंघल, व्यवस्था अधिकारी दीपचंद, समीक्षा अधिकारी मुकेश हटवाल, प्रवीण जोशी, राजीव बहुगुणा, शशि प्रभा, वंदना हर व्यासी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top