Headline
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन

उत्तराखंड विधानसभा में 231 विवादित नियुक्तियों पर लटकी तलवार, जांच के आदेश दे सकती हैं स्पीकर ऋतु खंडूड़ी

[ad_1]

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा में हुई करीब 231 विवादित नियुक्तियों पर तलवार लटक गई है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बेशक विधानसभा के गठन से लेकर अब तक वहां हुई सभी भर्तियों की जांच का मुद्दा उठाया है लेकिन जांच के निशाने पर दो पूर्व स्पीकरों के कार्यकाल की अस्थायी नियुक्तियां हैं। इनमें 158 नियुक्तियां वर्ष 2016 में हुईं तब विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल थे। उनके बाद दिसंबर 2021 में तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के कार्यकाल में करीब 73 पदों पर नियुक्तियां दी गईं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सिफारिश के बाद विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण इन सभी विवादित नियुक्तियों की जांच के आदेश दे सकती हैं। मुख्यमंत्री की चिट्ठी के बाद अब सबको विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के आने का इंतजार है। उनके शनिवार को देहरादून लौटने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि ऋतु मीडिया से मुखातिब होंगी और विवादित नियुक्तियों और इन नियुक्तियों पर मुख्यमंत्री के पत्र पर अपना रुख साफ करेंगी। संभावना जताई जा रही है कि वह विवादित नियुक्तियों की उच्चस्तरीय जांच का निर्णय ले सकती हैं।

कांग्रेस को हजम नहीं हो रही धामी सरकार की लोकप्रियता
वहीं विधानसभा की विवादित नियुक्तियों की जांच के मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस पर तंज किया कि वह अपनी राजनीतिक छिछल्लेदारी से बचने के लिए आंदोलन का ढोंग कर रही है। उसे डर सता रहा है कि जांच में पूर्व स्पीकर कुंजवाल के कार्यकाल में भर्ती हुए चहेते बाहर हो जाएंगे। भट्ट ने कहा कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले में एसटीएफ की सटीक और निर्णायक कार्रवाई से जनता में धामी सरकार के प्रति बढ़ा विश्वास कांग्रेस को हजम नहीं हो रहा है। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। अब वह आंदोलन का स्वांग रचा रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top