Headline
‘प्रेम कीटाणु’ का ट्रेलर रिलीज, प्यार और गलतफहमी के बीच उलझी वीर पहाड़िया-अपराशक्ति खुराना की कहानी
‘प्रेम कीटाणु’ का ट्रेलर रिलीज, प्यार और गलतफहमी के बीच उलझी वीर पहाड़िया-अपराशक्ति खुराना की कहानी
मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमिपूजन
मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमिपूजन
आयुर्वेद हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा और समृद्ध विरासत का महत्वपूर्ण अंग- मुख्यमंत्री धामी
आयुर्वेद हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा और समृद्ध विरासत का महत्वपूर्ण अंग- मुख्यमंत्री धामी
मीराबाई चानू ने किया कमाल, 198 किलो उठाकर रचा इतिहास, एशियाड में भारत को दिलाया रजत पदक
मीराबाई चानू ने किया कमाल, 198 किलो उठाकर रचा इतिहास, एशियाड में भारत को दिलाया रजत पदक
गंगा में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, 11 लोग डूबे, चार को बचाया, एक का शव बरामद
गंगा में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, 11 लोग डूबे, चार को बचाया, एक का शव बरामद
MBECL पर ED का शिकंजा, तीन राज्यों में 16-17 ठिकानों पर छापेमारी
MBECL पर ED का शिकंजा, तीन राज्यों में 16-17 ठिकानों पर छापेमारी
निठारी कांड के पूर्व आरोपी सुरेंद्र कोली की मौत पर सवाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
निठारी कांड के पूर्व आरोपी सुरेंद्र कोली की मौत पर सवाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश

उत्तराखंड शासन के इस IAS अधिकारी की साइबर ठगों ने बनाई फेक आईडी

देहरादून। उत्तराखंड शासन में तैनात आईएएस अधिकारी सचिन कुर्वे की फर्जी आईडी बनाकर लोगों से ठगी करने की कोशिश का मामला सामने आया है. खास बात यह है कि राज्य में साइबर ठगी से जुड़े मामले बढ़ रहे हैं. ऐसे में बड़े नौकरशाह और राजनेताओं की फर्जी आईडी बनाकर भी ठगी की कोशिश हो रही है.

उत्तराखंड में साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़े हैं. देशभर की तरह राज्य में भी साइबर ठग लगातार लोगों को निशाना बना रहे हैं. बड़ी बात यह है कि अब उत्तराखंड में बड़े राजनेताओं और नौकरशाहों के नाम पर भी ठगी की कोशिश तेज हो गई है. उत्तराखंड में पर्यटन सचिव के तौर पर काम कर रहे आईएएस अधिकारी सचिन कुर्वे की भी फर्जी आईडी का इस्तेमाल ठगों ने किया है।

दरअसल, IAS सचिन कुर्वे की फर्जी आईडी बनाकर लोगों से पैसे मांगे जा रहे हैं. खबर है कि इस आईडी के जरिए कई लोगों से अब तक पैसों की मांग की जा चुकी है।पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने बताया यह उनकी आईडी नहीं है।उनके नाम पर ये फर्जी आईडी बनाई गई है।

हालांकि, अब तक सचिन कुर्वे की शिकायत साइबर क्राइम से जुड़ी पुलिस को नहीं मिली है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही पुलिस को इसकी शिकायत मिलने के बाद इसकी जांच की जाएगी।वैसे उत्तराखंड में यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले तमाम राजनेताओं और अफसरों की फर्जी आईडी बनाकर ठगी की कोशिश होती रही है। चिंता की बात यह है कि अब तेजी से यह मामले बढ़ रहे हैं. साइबर क्राइम पुलिस के सामने यह एक बड़ी चुनौती है कि फर्जी आईडी बनाकर ठगी करने वाले लोगों को पकड़ा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top