Headline
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें

उत्तराखंड शासन के इस IAS अधिकारी ने ये आदेश किए जारी

देहरादून।उत्तराखंड में यूपीसीएल, पिटकुल और यूजेवीएनएल में कार्यरत उपनल कर्मियों को शासन ने बड़ी राहत दी है। इन तीनों ही ऊर्जा निगमों में काम करने वाले उपनल कर्मियों को परिवर्तनीय महंगाई भत्ता दिए जाने की शासन ने मंजूरी दे दी है। दरअसल 2021 में ही निगमों के कर्मचारियों और बड़े अधिकारियों के बीच हुई वार्ता के दौरान उपनल कर्मियों को साल में दो बार महंगाई भत्ता दिए जाने की सहमति बनी थी. जिसके बाद तीनों निगमों के निदेशक मंडल की बोर्ड बैठक में इससे जुड़ा प्रस्ताव पास करते हुए फाइनल मंजूरी के लिए इससे जुड़ी फाइल शासन को भेज दी गई थी।तभी से ऊर्जा निगम में काम करने वाले उपनल कर्मियों को महंगाई भत्ता दिए जाने का मामला लंबित पड़ा था।ऐसे में सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम की तरफ से जारी आदेश में परिवर्तनीय महंगाई भत्ता दिए जाने की मंजूरी दे दी गई है।

शासन के इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि तीनों ही निगमों को इससे होने वाले वित्तीय भार को स्वयं भी वहन करना होगा. ऊर्जा के तीनों निगमों में उपनल के जरिए संविदा पर काम करने वाले कर्मचारियों को हर 6 महीने में परिवर्तनीय महंगाई भत्ता दिया जाएगा।शासन के द्वारा मंजूरी मिलने के बाद अब निगमों की तरफ से कर्मचारियों को यह लाभ दिया जा सकेगा।तीनों निगमों को मिला लिया जाए तो इस मंजूरी के बाद करीब 3500 संविदा कर्मचारियों को इससे सीधा लाभ होगा. बताया जा रहा है कि उपनल से कार्यरत कर्मचारियों को करीब 1500 लेकर ₹2000 तक का लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top