Headline
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता

उत्तराखंड शासन नें इस विभाग के कार्मिकों के वेतन भत्तों हेतु 90 करोड़ किए जारी

देहरादून।चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत की फटकार के बाद हरकत में आये स्वास्थ्य महकमे ने केन्द्र पोषित योजनाओं के अंतर्गत कार्यरत विभिन्न श्रेणी के कार्मिकों के वेतन भत्तों के लिये लगभग 90 करोड़ की धनराशि जारी कर दी है। अब एनएचएम एवं अन्य केन्द्र पोषित परियोजनाओं में कार्यरत कार्मिकों को महीनों तक वेतन भत्तों के लिये इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) एवं अन्य केन्द्र पोषित योजनाओं के तहत सूबे में तैनात हजारों कार्मिकों को पिछले कई महीनों से वेतन नहीं मिल पाया था, जिसको लेकर कर्मचारी परेशान काफी परेशान थे। कार्मिकों को कई महीनों से वेतन न मिलने की जानकारी विभगीय मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत को मिली। जिस पर उन्होंने गत सप्ताह विभागीय उच्चाधिकारियों की बैठक बुलाकर फटकार लगाते हुये शीघ्र वेतन भुगतान के निर्देश दिये थे।

इसी का नतीजा है कि शासन ने एक सप्ताह के अंदर केन्द्र पोषित योजना के अंतर्गत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के वेतन भत्तों के लिये लगभग 90 करोड़ की धनराशि जारी कर दी है। इस धनराशि से विभिन्न केन्द्र पोषित योजनाओं में कार्यरत कार्मिकों को पिछले कई महीनों से रूका हुआ वेतन मिल पायेगा जो कि सभी कार्मिकों के लिये राहत की खबर है। वेतन भत्तों की धनराशि जारी होने पर केन्द्र पोषित योजनाओं में कार्यरत आशा, एएनएम, फार्मासिस्ट, लैब टेक्निशियान एवं डाटा इंट्री ऑपरेटर आदि संगठनों ने विभागीय मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top