Headline
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

उत्तराखंड शासन नें सस्पेंड हुए इस अधिकारी को किया बहाल

देहरादून।उत्तराखंड में पिछले दिनों काफी चर्चाओं में रहे परिवहन अधिकारी दिनेश चंद्र पठोई आखिरकार बहाल हो गए हैं. परिवहन सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी ने उनकी बहाली के आदेश जारी कर दिए हैं. बीते 18 मई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर दिनेश चंद्र पठोई को सस्पेंड किया गया था।

बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 18 मई को देहरादून आरटीओ दफ्तर पर छापा मारा था. इस दौरान तत्कालीन आरटीओ रहे दिनेश चंद और यहां मौजूद कई कर्मचारी गैरहाजिर मिले थे, जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आरटीओ दिनेश चंद्र पठोई को सस्पेंड करने के आदेश दिए थे. वहीं, बाकी कर्मचारियों की भी तनख्वाह काटने के निर्देश दिए गए थे।

इस मामले में आरटीओ के सस्पेंशन के बाद उनका पक्ष जानने के लिए जांच की गई थी. जांच में यह पता चला कि जिस दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आरटीओ दफ्तर पर छापेमारी की थी, उस दिन दिनेश चंद उप संभागीय परिवहन अधिकारी विकासनगर के कार्यालय में पहले से तय वाहनों की नीलामी से संबंधित बैठक में शामिल होने के लिए गए थे।

वहीं पठोई का यह जवाब भी सही पाया गया कि दफ्तर में अनुपस्थित मिले अधिकाश कर्मचारियों की यात्रा में ड्यूटी लगी थी और कुछ कर्मचारी मेडिकल लीव पर थे. वहीं, कुछ कर्मचारी आपदा प्रचालन केंद्र में ड्यूटी दे रहे थे. कुछ कर्मचारी मुख्यमंत्री की छापेमारी के कारण गेट बंद होने के चलते कार्यालय में एंट्री नहीं कर पाए.

इन सभी स्थितियों की जांच में पुष्टि पाए जाने के बाद परिवहन सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी की तरफ से दिनेश चंद्र पठोई की बहाली के आदेश जारी कर दिए गए. कार्यालय में पाई गई कुछ कमियों पर चेतावनी देते हुए पठोई को तत्काल सेवा में बहाल किए जाने का आदेश दिया गया है. पठोई बहाली के तहत अग्रिम आदेशों तक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन के पद पर तैनात रहेंगे.

संभागीय परिवहन अधिकारी देहरादून दिनेश चंद्र पठोई का सस्पेंशन वापस ले लिया गया है. इसको लेकर सचिव परिवहन की तरफ से बकायदा आदेश भी जारी कर दिया गया है. दिनेश चंद्र पठोई को चल रही विभागीय जांच में क्लीन चिट मिल गयी है, जिसके बाद उनकी बहाली के आदेश जारी कर दिए गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top