Headline
‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज
‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज
ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात
ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात
आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क
आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल
महिला एशिया कप 2026- बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत
महिला एशिया कप 2026- बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत
ऋषिकेश में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार
ऋषिकेश में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा विशेष नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा विशेष नशामुक्ति शपथ अभियान
गड़ूल सूर्यधार में 150 बीघा अवैध भू-विन्यास पर एमडीडीए का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
गड़ूल सूर्यधार में 150 बीघा अवैध भू-विन्यास पर एमडीडीए का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल

उत्तराखंड शासन ने इस अधिकारी का ट्रांसफर किया,आदेश जारी

देहरादून।उत्तराखंड शासन ने पुरोला के उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी को हटाकर गढ़वाल मंडल आयुक्त कार्यालय पौड़ी में अटैच कर दिया है। इस संबंध में रविवार को अनुसचिव हनुमंत प्रसाद तिवारी ने आदेश जारी किया है। उपज‍िलाध‍िकारी ने व‍िधायक पर जानमाल का खतरा का आरोप भी लगाया। उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सोहन सिंह सैनी को सत्ताधारी पार्टी के विधायक दुर्गेश्वर लाल से विवाद और विधायक के विरुद्ध थाने में तहरीर देना भारी पड़ा है। शासन ने रविवार को एसडीएम सैनी को हटाकर गढ़वाल मंडल आयुक्त कार्यालय पौड़ी में अटैच कर दिया है।

गत 21 मई को पुरोला में नगर पंचायत और प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया था। 22 मई को अतिक्रमण के विरोध में कुछ ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया। इसी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर पुरोला विधायक और एसडीएम के बीच विवाद शुरू हुआ। विवाद इतना बढ़ा की एसडीएम सोहन सैनी का सत्ताधारी पार्टी के विधायक दुर्गेश्वर लाल के विरुद्ध शनिवार को पुरोला थाने में तहरीर देनी पड़ी। इसमें एसडीएम ने अपनी जान का खतरा सहित कई गंभीर आरोप लगाए। रविवार शाम तक भी एसडीएम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया। वहीं शासन ने एसडीएम सैनी को पुरोला उत्तरकाशी से हटाकर गढ़वाल मंडल आयुक्त कार्यालय पौड़ी में अटैच कर दिया है।

वहीं एसडीएम सोहन सैनी की तहरीर पर दो दिन बाद भी पुरोला थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। एसडीएम सैनी ने कहा कि अगर पुलिस उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं करती है तो वह न्यायालय की शरण में जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल से उन्हें जानमाल का खतरा है और पुरोला विधायक उनके विरुद्ध लगातार साजिश रच रहे हैं। हालांकि तबादले को लेकर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top