Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

उत्तराखंड शासन ने IAS और PCS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदल

देहरादून।उत्तराखंड शासन ने राज्य में कुल 36 अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है।इसमें 22 आईएएस अधिकारी, 5 पीसीएस अधिकारी और सचिवालय सेवा समेत वित्त सेवा के अधिकारी शामिल हैं।इस सूची के जरिए आईएएस उदयराज सिंह को जिलाधिकारी उधम सिंह नगर की अहम जिम्मेदारी भी दी गई है।

IAS रणवीर चौहान को अपर सचिव पेयजल और नमामि गंगे की जिम्मेदारी दी गई है। हरिद्वार के जिलाधिकारी धीराज सिंह से उपाध्यक्ष हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी वापस ली गयी है। रंजना को अपर सचिव विद्यालय शिक्षा बनाया गया है। योगेंद्र यादव को अपर सचिव समाज कल्याण की जिम्मेदारी दी गई है। आनंद श्रीवास्तव को प्रबंध निदेशक उत्तराखंड परिवहन निगम का अतिरिक्त पद दिया गया है।

उत्तराखंड शासन की तरफ से 36 अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की गई है। इसमें सबसे अहम उदय राज सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें उधम सिंह नगर जिले का जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा प्रबंध निदेशक तराई बीज विकास निगम का भी अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। इससे पहले उदय राज सिंह शासन में अपर सचिव गन्ना चीनी और पेयजल जैसे विभागों को देख रहे थे। जिन अधिकारियों के तबादले हुए हैं उसमें एसीएस मनीषा पंवार से उत्तराखंड परिवहन निगम के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी वापस ली गई है। प्रमुख सचिव एल फैनई को अब यह जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि उनसे समाज कल्याण विभाग जैसा अहम विभाग वापस ले लिया गया है।

राधिका झा को सचिव समाज कल्याण की जिम्मेदारी दी गई है। हरीश चंद्र सेमवाल को महानिदेशक संस्कृति की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।आर राजेश कुमार से एनएचएम डायरेक्टर का पद वापस ले हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की जिम्मेदारी दी गई है।रविशंकर को अब सचिव कौशल विकास की जिम्मेदारी मिली है।उनसे अपर सचिव पर्यटन की जिम्मेदारी वापस ली गई है। उधमसिंह नगर के जिला अधिकारी के तौर पर काम कर रहे युगल किशोर पंत को यहां से हटाया गया है. अब वह अपर सचिव पर्यटन की जिम्मेदारी देखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top