Headline
UP-बिहार समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान
UP-बिहार समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान
ओट्स सेहतमंद है, लेकिन ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, जानिए सही तरीका
ओट्स सेहतमंद है, लेकिन ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, जानिए सही तरीका
महाराष्ट्र की UCC समिति से जस्टिस आरसी चव्हाण का इस्तीफा,प्रश्नावली को लेकर समिति में मतभेद
महाराष्ट्र की UCC समिति से जस्टिस आरसी चव्हाण का इस्तीफा,प्रश्नावली को लेकर समिति में मतभेद
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया
वेदांता एल्युमिनियम का ग्लोबल जलवा, वित्त वर्ष 2025-26 में किया 3.5 अरब डॉलर का निर्यात
वेदांता एल्युमिनियम का ग्लोबल जलवा, वित्त वर्ष 2025-26 में किया 3.5 अरब डॉलर का निर्यात
सात साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, एडवांस बुकिंग में मचा रही धूम
सात साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, एडवांस बुकिंग में मचा रही धूम
दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित
दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित
आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या
आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या
आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में
आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में

उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक ‘‘इगास पर्व‘‘ जनपद टिहरी में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया

टिहरीउत्तराखण्ड की समृद्ध लोक सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक ‘‘इगास पर्व‘‘ जनपद टिहरी में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया।

जनपद मुख्यालय में भी गुरुवार को इगास (बग्वाल) के अवसर पर न्यू टिहरी प्रेस क्लब में प्रेस क्लब और नागरिक मंच के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार सहित प्रेस क्लब के पदाधिकारियों/सदस्यों, नागरिक मंच के सदस्यों, मीडिया बंधुओं एवं सूचना विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों सहित स्थानीय लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

न्यू टिहरी प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विधिवत पूजन एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर सभी गणमान्यों द्वारा दीप प्रज्वलित कर एक दूसरे को इगास (बग्वाल) की बधाई और शुभकामनाएं दी गई, स्थानीय व्यंजन (अरसे) से मुंह मीठा किया गया तथा बेहद प्रचलित प्रथा भैला पूजन कर भैलो खेलकर लोकनृत्य किया गया।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ने सभी को इगास (बग्वाल) की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपने ऐतिहासिक और पारम्परिक मेले, पर्वों को उत्साहित होकर मनाएं, ताकि हमारी लोक संस्कृति जीवित रह सके और हमारी आने वाली पीढ़ी भी इनका महत्व जाने सके तथा और अपने संस्कारों में अपना सके।

इस मौके पर न्यू टिहरी प्रेसक्लब अध्यक्ष शशिभूषण भट्ट, महासचिव गोविंद पुंडीर, नागरिक मंच अध्यक्ष सुन्दर लाल उनियाल, एडीआईओ सूचना भजनी भंडारी सहित मीडिया बंधु देवेंद्र दुमोगा, गंगा थपलियाल, मधुसूदन बहुगुणा, मुकेश रतूड़ी, जय प्रकाश पांडेय, विक्रम बिष्ट, धनपाल गुनसोला, सूर्यप्रकाश रमोला, मुनिंदर नेगी, बलवीर सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं जिला सूचना कार्यालय के कार्मिक मौजूद रहे।

वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय नई टिहरी में भी उत्तराखंड का लोक पर्व इगास बग्वाल धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, ब्लॉक प्रमुख जाखणीधार सुनीता देवी सहित अन्य गणमान्यों द्वारा भैला पूजन कर भैलो खेला गया तथा विभिन्न प्रकार के स्थानीय व्यंजन परोसे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top