Headline
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने जारी किया वर्ष 2023 के लिए परीक्षा कलेण्डर 

कुल 32 परीक्षाओं हेतु परीक्षा कलेण्डर जारी किया गया

देहरादून। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ० राकेश कुमार, पूर्व आई.ए.एस. द्वारा आज दिनांक 27 दिसम्बर, 2022 को आयोग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में लिये गये महत्वपूर्ण निर्णयों के क्रम में वर्ष 2023 के लिए परीक्षा कलेण्डर जारी कर दिया गया है। (छायाप्रति संलग्न है) तथा अभ्यर्थियों की सुविधार्थ परीक्षा कलेण्डर को आयोग की वेबसाईट www.psc.uk.gov.in पर अपलोड किया जा रहा है।

2. वार्षिक परीक्षा कलेण्डर के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए डॉ० राकेश कुमार द्वारा अवगत कराया है कि शासन से प्राप्त विभिन्न अधियाचनों को समरूपता के आधार पर संयोजित करते हुए कुल 32 परीक्षाओं हेतु परीक्षा कलेण्डर जारी किया गया है। इसके अन्तर्गत शासन से प्राप्त यूकेएसएसएससी की कुल 15 परीक्षाओं को भी परीक्षा कलेण्डर में शामिल किया गया है तथा उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की महत्वपूर्ण परीक्षाओं यथा- पी०सी०एस० परीक्षा 2023 लोवर पी०सी०एस० परीक्षा-2023 सिविल जज जू.डि. परीक्षा 2023 आर०ओ० / ए०आर०ओ० परीक्षा- 2023 एवं जे०ई० परीक्षा 2023 वन क्षेत्राधिकारी परीक्षा -2023, ए०पी०एस० परीक्षा 2023 आदि के संदर्भ में आयोग द्वारा अग्रेतर कार्यवाही प्रारम्भ की जा रही है तथा लगभग 5700 रिक्त पदों हेतु रिक्ति विज्ञापन जारी किये जायेंगे। इसी क्रम में डॉ० कुमार द्वारा यह भी जानकारी दी गई है कि आरक्षण से सम्बन्धित उत्पन्न कतिपय विसंगतियों के निस्तारण हेतु प्रत्यावर्तित अधियाचनों को संशोधित किये जाने की कार्यवाही शासन स्तर पर गतिमान है, उक्त अधियाचनों का आयोग को यथासमय प्राप्त होना अपेक्षित है।

3. उल्लेखनीय है कि उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के परीक्षा कलेण्डर में विभिन्न परीक्षा तिथियों का निर्धारण करते समय संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा जारी परीक्षा तिथियों को भी ध्यान में रखा गया है, ताकि परीक्षाओं की तिथियाँ आपस में Clash न हों। डॉ० राकेश कुमार द्वारा इस अवसर पर यह दृढ संकल्प भी दोहराया है कि उपर्युक्त परीक्षा कलेण्डर के अनुसार ही समस्त परीक्षाएं समयबद्ध तरीके से आयोजित की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top