Headline
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

उत्तर भारत में उत्तराखंड के पुरुष सबसे ज्यादा शराब पीते

[ad_1]

देहरादून। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की रिपोर्ट में शराब पीने को लेकर हैरान करने वाले आंकड़े सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर भारत में उत्तराखंड के पुरुष सबसे ज्यादा शराब पीते हैं। राहत की बात यह है कि राज्य में ऐसी महिलाओं की संख्या मात्र 0.1 फीसदी है। महिलाओं के इस शौक के मामले में उत्तर भारत में लद्दाख सबसे आगे है।

शराब के सेवन को लेकर 15 से 49 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष और महिलाओं पर देशभर में सर्वे किया गया। सर्वे के मुताबिक, देशभर में 22.4 प्रतिशत पुरुष और 0.7 प्रतिशत महिलाएं शराब का सेवन करती हैं। उत्तर भारत के नौ राज्य/ केन्द्र शासित प्रदेशों की रिपोर्ट अलग से प्रदर्शित की गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, उत्तराखंड में 32.1 प्रतिशत पुरुष शराब का सेवन करते हैं। यह उत्तर भारत के राज्यों में सबसे ज्यादा दर है। दूसरे नंबर पर भी पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश है, जहां 31.9 प्रतिशत पुरुष शराब का सेवन करते हैं। 27.9 प्रतिशत के साथ दिल्ली तीसरे नंबर है। उत्तर भारत में सबसे कम जम्मू एवं कश्मीर में 10.5 प्रतिशत लोग शराब का सेवन करते हैं।

महिलाओं में लद्दाख सबसे आगे : महिलाओं के सर्वे में शराब के सेवन में उत्तर भारत में लद्दाख सबसे आगे है। वहां करीब 3.6 प्रतिशत महिलाएं शराब का सेवन करती हैं। दूसरे नंबर दिल्ली है जहां 1.4 प्रतिशत महिलाएं शराब का सेवन करती हैं। हिमाचल में 0.4, जम्मू कश्मीर में 0.2 और चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व उत्तराखंड में 0.1 प्रतिशत महिलाएं शराब का सेवन करती हैं।
देश में गोवा राज्य सबसे आगे

शराब के सेवन के मामले में देश में गोवा सबसे आगे हैं। वहां 59.1 प्रतिशत पुरुष शराब का सेवन करते हैं। जबकि दूसरे नंबर पर अरुणाचल प्रदेश है जहां 56.6 प्रतिशत लोग शराब पीते हैं और तीसरे नंबर पर तेलंगाना है। वहीं महिलाओं के शराब के सेवन के मामले में 17.4 प्रतिशत के साथ अरुणाचल प्रदेश सबसे आगे है। सिक्किम में 14.4 प्रतिशत और असम में 5.5 प्रतिशत महिलाएं शराब पीती हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top