Headline
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित
रुद्रपुर में 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम
रुद्रपुर में 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम
आगरा नगर निगम का बड़ा फैसला, यमुना में नहीं होगा गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन
आगरा नगर निगम का बड़ा फैसला, यमुना में नहीं होगा गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन
चीनी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 65 से घटकर 58.50 रुपये किलो हुई चीनी
चीनी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 65 से घटकर 58.50 रुपये किलो हुई चीनी
कुमाऊं आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, अधिकारियों को सख्त निर्देश
कुमाऊं आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, अधिकारियों को सख्त निर्देश
वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में लाएं तेजी- जिलाधिकारी
वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में लाएं तेजी- जिलाधिकारी
महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें समस्त अधिकारी- रेखा आर्या
महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें समस्त अधिकारी- रेखा आर्या

ऊर्जा निगम विधानसभा चुनाव खत्म होते ही एक्शन मोड में,अब कनेक्शन काटने की कार्रवाई करेगा शुरू

देहरादून।ऊर्जा निगम का उपभोक्ताओं पर करोड़ों रुपये का बकाया चल रहा है। उत्तराखंड राज्य की शहरी और ग्रामीण डिवीजन मिलाकर ही कई करोड़ रुपये बकाया है। ये स्थिति तब है, जब ऊर्जा निगम ने सरचार्ज माफी योजना चलाई है। इसके बावजूद उपभोक्ता बकाया जमा कर योजना का लाभ नहीं उठा रहे हैं। वहीं, कुछ समय से चुनावी शोर चल रहा था। ऐसे में चाहकर भी ऊर्जा निगम के अधिकारी बकायेदारों के खिलाफ अभियान शुरू नहीं कर पा रहे थे। निगम को डर था कि उनकी कार्रवाई से राजनीतिक दबाव न बनने लगे।

विधानसभा चुनाव का शोर खत्म होते ही ऊर्जा निगम भी एक्शन मोड में आ गया है। निगम ने बकायेदारों के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान शुरू कर दिया है। चुनाव से पहले जहां निगम अधिकारी हर डिवीजन में 50 से 60 कनेक्शन काट रहे थे तो वहां अब दो दिन से अभियान चलाकर हर दिन हर डिवीजन में 200 से ज्यादा बकायेदारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। हालांकि, इसमें से कुछ लोग बकाया जमा करवाकर कनेक्शन जुड़वा भी रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि अब वसूली अभियान मार्च अंतिम तक जारी रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top