Headline
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर

ऊर्जा भवन मुख्यालय में बिजली कटौती को लेकर गरजी महिला कांग्रेस,एमडी को दिया ज्ञापन

देहरादून।उत्तराखंड में बिजली संकट गहराता जा रहा है।घंटों तक बिजली कटौती से लोग परेशान हैं।बिजली कटौती को लेकर विपक्ष भी सरकार को घेरने में जुटा है। इसी कड़ी में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऊर्जा भवन पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया।

महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि डबल इंजन की सरकार वादा खिलाफी कर आम जनता को गुमराह करने में लगी हुई है. बीजेपी सरकार ने पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्य सामग्री के दामों में वृद्धि कर महंगाई का बोझ बढ़ा दिया है. अब बिजली और पानी जैसी आवश्यक दैनिक उपभोग की चीजों की दरों में भी बढ़ोत्तरी की गई है।

ज्योति रौतेला ने कहा कि गर्मियों का मौसम है और ऊर्जा विभाग बिजली कटौती करने में लगा है. उत्तराखंड को ऊर्जा प्रदेश के नाम से जाना जाता है, लेकिन आज स्थिति ये है कि एक तरफ बिजली महंगी हो गई है. वहीं दूसरी तरफ बिजली की कटौती भी लगातार की जा रही है. इससे आम जनमानस को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने सरकार से बिजली कटौती न किए जाने की मांग की है।

बता दें कि प्रदेशवासियों को 24 घंटे बिजली भी नहीं मिल पा रही है. कई घंटों तक बिजली की कटौती की जा रही है. जहां ग्रामीण क्षेत्रों में 4 घंटे तक बिजली कटौती हो रही है तो इंडस्ट्रियल एरिया में भी 9 घंटे तक की बिजली गुल रहती है. ऐसे में गर्मी के मौसम में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. जिसे लेकर आज महिला कांग्रेस का आक्रोश देखने को मिला।

उत्तराखंड में अघोषित बिजली कटौती के विरोध में आज महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता बल्लीवाला चौक स्थित ऊर्जा भवन में गरजीं. इस दौरान महिलाओं ने सरकार और ऊर्जा विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया. वहीं, प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बिजली कटौती को लेकर यूपीसीएल के एमडी के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top