Headline
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे कौडियाला के पास कार नदी में गिरने से 4 लोग हुए लापता

[ad_1]

देवप्रयाग। ऋषिकेश में बदरीनाथ हाईवे पर एक कार नदी में गिरने और कार सवार 4 लोगों के लापता होने की खबर आ रही है।  बताया जा रहा है कि हादसा बुधवार की सुबह कौडियाला के पास हुआ। दुर्घटना सुबह करीब 5:30 बजे के आसपास की  बताई जा रही है। उक्‍त कार नदी में समा  गई है और कही भी  दिखाई नहीं दे रही है।

एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम घटनास्थल राहत बचाव कार्य में लगी है। एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सिंह सजवाण के मुताबिक घटनास्थल पर बैग व कुछ सामान मिला है। गाड़ी का नंबर UP 15 AD 2158 है। मौके पर स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ टीम, जल पुलिस द्वारा सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। घटनास्थल के समीप स्थित एक दुकानदार ने दुर्घटना की पुष्टि की है।

नदी के किनारे मोबाइल, वाहन की नंबर प्लेट मिली

मुनिकीरेती के थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह के मुताबिक गंगा में पानी बहुत अधिक बढ़ा हुआ है। जिस कारण रेस्क्यू में काफी परेशानी आ रही है। नदी के किनारे दो मोबाइल और वाहन की नंबर प्लेट मिली है। नंबर प्लेट के आधार पर वाहन स्वामी के संबंध में जानकारी की की गई तो वाहन पंकज शर्मा निवासी शास्त्री नगर मेरठ का निकला।

उन्‍होंने बताया गया कि उक्त गाड़ी को उनके चाचा निखिल पुत्र दिनेश कुमार निवासी शास्त्री नगर मेरठ लेकर गए थे। पंकज शर्मा के स्वजन से संपर्क करने पर जानकारी प्राप्त हुई कि 10 जुलाई को पंकज शर्मा (52 वर्ष) पुत्र ओम प्रकाश शर्मा निवासी शास्त्री नगर मेरठ, गुलवीर जैन (40 वर्ष) पुत्र दर्शन लाल जैन निवासी शास्त्री नगर मेरठ, नितिन (25 वर्ष) पुत्र राजेश निवासी शास्त्री नगर मेरठ व हर्ष गुर्जर (19 वर्ष) पुत्र संजय निवासी काजीपुर मेरठ उक्त आल्‍‍टो कार से केदारनाथ के लिए गए थे।

यह सभी लोग बुधवार की सुबह वापस आ रहे थे। सभी के स्वजन को सूचना दे दी गई है। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय ऋषिकेश के मुताबिक आरटीओ कार्यालय मेरठ में उक्त वाहन स्वामी दिनेश पुत्र ओमप्रकाश निवासी के 219 शास्त्री नगर, मेरठ उत्तर प्रदेश के नाम से रजिस्टर्ड है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top