Headline
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित
रुद्रपुर में 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम
रुद्रपुर में 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम
आगरा नगर निगम का बड़ा फैसला, यमुना में नहीं होगा गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन
आगरा नगर निगम का बड़ा फैसला, यमुना में नहीं होगा गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन
चीनी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 65 से घटकर 58.50 रुपये किलो हुई चीनी
चीनी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 65 से घटकर 58.50 रुपये किलो हुई चीनी
कुमाऊं आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, अधिकारियों को सख्त निर्देश
कुमाऊं आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, अधिकारियों को सख्त निर्देश
वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में लाएं तेजी- जिलाधिकारी
वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में लाएं तेजी- जिलाधिकारी
महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें समस्त अधिकारी- रेखा आर्या
महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें समस्त अधिकारी- रेखा आर्या
ट्रंप ने रूस-ईरान पर नए प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% टैरिफ का रास्ता खुला
ट्रंप ने रूस-ईरान पर नए प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% टैरिफ का रास्ता खुला

ऋषिकेश से रवाना हुआ तीर्थयात्रियों का पहला जत्था, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

ऋषिकेश।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हेमकुंट साहिब गुरुद्वारा परिसर ऋषिकेश से श्री हेमकुंट साहिब यात्रा के प्रथम जत्थे को रवाना किया। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारा में मत्था टेककर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा हेमकुंट साहिब की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा पर जाने से पहले अपने स्वास्थ्य परीक्षण जरूर करवाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा चरम पर है। पिछले वर्ष 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा के दर्शन किए थे। इस वर्ष इससे भी अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि देवभूमि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार से परेशानी न हो। मुख्यमंत्री ने श्री केदारनाथ एवं श्री हेमकुंट साहिब के लिए रोप-वे का शिलान्यास करने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार जताते हुए कहा कि इन रोप-वे के बनने से यात्रा सहज एवं सुगम होगी। कर्णप्रयाग-ऋषिकेश रेल लाइन शुरू होने से हेमकुंट साहिब की यात्रा और सुगम होगी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज, श्री प्रेम चंद अग्रवाल, श्री सुबोध उनियाल, सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, मेयर ऋषिकेश श्रीमती अनीता ममगाई, महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंडवाल एवं गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top