Headline
हर बार खाना खाने के बाद क्यों फूल जाता है पेट? जानिए गैस बनने की असली वजह
हर बार खाना खाने के बाद क्यों फूल जाता है पेट? जानिए गैस बनने की असली वजह
कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग और M3M फाउंडेशन के बीच हुआ एमओयू
कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग और M3M फाउंडेशन के बीच हुआ एमओयू
स्वच्छता में धार्मिक संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान
स्वच्छता में धार्मिक संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान
लंबित वादों की अब होगी स्मार्ट मॉनिटरिंग, डीएम ने सॉफ्टवेयर सिस्टम विकसित करने के दिए निर्देश
लंबित वादों की अब होगी स्मार्ट मॉनिटरिंग, डीएम ने सॉफ्टवेयर सिस्टम विकसित करने के दिए निर्देश
इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर जी9’ का ‘अफसाना बनाया आपने’ सॉन्ग हुआ रिलीज
इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर जी9’ का ‘अफसाना बनाया आपने’ सॉन्ग हुआ रिलीज
यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा- चलती बस में लगी भीषण आग, नौ यात्रियों की मौत
यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा- चलती बस में लगी भीषण आग, नौ यात्रियों की मौत
निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- जिलाधिकारी
निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- जिलाधिकारी
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी

ऋषिकेश:NSUI ने अध्यक्ष पद पर लहराया परचम

ऋषिकेश।पंडित ललित मोहन शर्मा श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय ऋषिकेश परिसर के छात्रसंघ चुुनाव में अध्यक्ष पद पर एनएसयूूआई की प्रत्याशी साक्षी तिवारी ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी एबीवीपी के ऋतिक पाठक को 126 वोट से हरा दिया। वहीं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (यूआर) पद पर वंदे मातरम ग्रुप के अभय वर्मा ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी एबीवीपी के आकाश उनियाल को 587 वोट से हरा दिया।

छात्रसंघ चुनाव में 2977 मतदाताओं में से 1902 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। महाविद्यालय में केवल अध्यक्ष और यूआर पद पर चुनाव हुआ। सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक मतदान हुआ। दोपहर दो बजे बाद से महाविद्यालय में मतगणना शुरू हुई। करीब तीन घंटे तक चली मतगणना में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की साक्षी तिवारी 1007 वोट मिले। जबकि एबीवीपी के ऋतिक पाठक को 881 वोट मिले। यूआर पद पर वंदे मातरम ग्रुप के अभय वर्मा को 1244 और एबीवीपी के आकाश उनियाल को 657 वोट मिले। इससे पहले उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के केशव पोरवाल, सचिव पद पर वंदे मातरम ग्रुप के अमन पांडेय, सहसचिव पद पर वंदे मातरम ग्रुप सुष्मिता जोशी, कोषाध्यक्ष पद पर एबीवीपी की सिमरन अरोड़ा निर्विरोध चुने गए हैं। सभी विजयी प्रत्याशियों को महाविद्यालय परिसर में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top