Headline
बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश
बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश
रामनगर में पांच दिवसीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ, महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण
रामनगर में पांच दिवसीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ, महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण
एसआईआर अभियान की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 63,246 नोटिस वितरित
एसआईआर अभियान की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 63,246 नोटिस वितरित
“विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’’ पर एसएसपी देहरादून द्वारा सीनियर सिटीजन्स से की शिष्टाचार भेंट
“विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’’ पर एसएसपी देहरादून द्वारा सीनियर सिटीजन्स से की शिष्टाचार भेंट
राजेंद्र नगर में नवनिर्मित ट्यूबवेल का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ
राजेंद्र नगर में नवनिर्मित ट्यूबवेल का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ
संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र पर कार्रवाई, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी का प्रमाण पत्र निरस्त
संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र पर कार्रवाई, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी का प्रमाण पत्र निरस्त
सहसपुर में एसआईआर कार्य का आयुक्त गढ़वाल ने लिया जायजा
सहसपुर में एसआईआर कार्य का आयुक्त गढ़वाल ने लिया जायजा
अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर
अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर
एसआईआर अभियान को पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश
एसआईआर अभियान को पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश

एटली की अगली फिल्म सलमान खान के साथ, सफलता के लिए सलमान का दांव

तमिल फिल्मों के सुपर निर्देशकों में शुमार एटली इन दिनों अपनी फिल्म जवान को लेकर खासी चर्चाओं में हैं। गौरतलब है कि आगामी वर्ष शाहरुख खान द्वारा निर्मित और अभिनीत फिल्म जवान प्रदर्शन के लिए तैयार है। जीरो के बाद परदे पर वापसी करने के लिए शाहरुख खान ने एटली पर दांव लगाया था लेकिन इससे पहले उनकी यशराज बैनर तले बन रही फिल्म पठान का प्रदर्शन होगा जो आगामी वर्ष 25 जनवरी को प्रदर्शित होगी, जबकि शाहरुख खान की नयनतारा अभिनीत फिल्म जवान 2 जून को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

एटली को लेकर एक और बड़ी खबर बॉलीवुड के गलियारों में बहती हुई सुनाई दे रही है। गलियारों में बहती हवाओं का कहना है कि बॉलीवुड में भाई जान के नाम से ख्यात अभिनेता सलमान खान ने जब से शाहरुख खान की फिल्म जवान का टीजर देखा है उनका मन एटली के साथ काम करने का हो रहा है। बताया जा रहा है कि उन्होंने एटली के साथ अपनी फिल्म को लेकर बातचीत भी शुरू कर दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान ने एटली कुमार के साथ काम करने की इच्छा जताई है। जिसके बाद निर्देशक एटली कुमार सुपरस्टार सलमान खान के लिए अगली फिल्म की तैयारी में जुट गए हैं। हालांकि पहले वो शाहरुख खान की फिल्म जवान को पूरा करेंगे। इसके बाद ही अगली बॉलीवुड फिल्म पर काम शुरू करेंगे। तब तक सुपरस्टार सलमान खान के पास भी कई फिल्मों के लाइनअप्स हैं। इन्हें पूरा करके ही निर्देशक एटली कुमार संग सलमान खान की अगली फिल्म पर तैयारी शुरू हो सकेगी।

जिन्हें जानकारी नहीं हैं उन्हें बता दें कि निर्देशक एटली कुमार तमिल फिल्मों के बड़े निर्देशक हैं जो कई ब्लॉकबस्टर फिल्में मसलन, थेरी, मर्सेल और बिगिल दे चुके हैं। दिलचस्प बात ये है कि इन सभी फिल्मों में थलापति विजय ही लीड स्टार थे। जिसकी वजह से इन दोनों स्टार-डायरेक्टर के बीच गहरी बॉन्डिंग हैं। सुनने में आया है कि फिल्म जवान में भी थलापति विजय एक धांसू कैमियो करते दिखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top