Headline
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश

एफआरआई में सुगन्धित तेलों, परफ्यूमरी और अरोमाथेरेपी विषय पर 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला

[ad_1]

देहरादून । वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई), देहरादून और सुगंध और स्वाद विकास केंद्र (एफएफडीसी), कन्नौज द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित “सुगन्धित तेलों, परफ्यूमरी और अरोमाथेरेपी” पर 5 दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आज 7 जून, 2022 को शुभारम्भ हुआ। इस प्रशिक्षण सह कार्यशाला में भारत के विभिन्न हिस्सों से कुल 32 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण सह कार्यशाला का उद्घाटन डॉ. रेणु सिंह, निदेशक, एफआरआई, देहरादून द्वारा किया गया, जिन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में समारोह की अध्यक्षता की। सभा को संबोधित करते हुए डॉ. रेणु सिंह ने मानव जीवन में सुगन्धित तेलों के महत्व और औद्योगिक और वाणिज्यिक क्षेत्र में उनकी क्षमता और संभावनाओं पर प्रकाश डाला। सुगंध उद्योग की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के महत्व पर जोर देते हुए, और आवश्यक तेलों के उत्पादन और मूल्यवर्धन में भारत की क्षमता को रेखांकित करते हुए उन्होंने ऐसे अत्यधिक कुशल और प्रशिक्षित पेशेवरों को विकसित करने पर जोर दिया जो स्वाद और सुगन्ध उद्योग में अभिनव विचारों के साथ प्रभावी ढंग से काम कर सकें जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय योगदान को बढाया जा सके।

उन्होंने सुगंध उद्यमियों के हित में प्रशिक्षण आयोजित करने के लिए रसायन विज्ञान और बायोप्रोस्पेक्टिंग (सी एंड बीपी) डिवीजन, एफ.आर.आई. और एफ.एफ.डी.सी. के संयुक्त प्रयासों की सराहना की। विशेष अतिथि के रूप में प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए सुगंध व्यापार संघ, दिल्ली के अध्यक्ष श्री रोहित सेठ ने प्राकृतिक सुगन्धित तेलों के चिकित्सीय लाभों पर प्रकाश डाला और सुगन्धित तेलों, परफ्यूमरी और अरोमाथेरेपी और इनके व्यापार के अवसरों और बाजार की संभावनाओं पर जोर दिया। ए.पी. सिंह, प्रमुख, प्रशिक्षण एवं कृषि प्रौद्योगिकी, एफएफडीसी, कन्नौज ने प्रशिक्षण सह कार्यशाला के कार्यक्रमों और एफएफडीसी की गतिविधियों के बारे में बताया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रशिक्षण समन्वयक, डॉ वी. के. वार्ष्णेय, के स्वागत भाषण से हुई। पाठ्यक्रम निदेशक तथा समापन डॉ. विनीत कुमार, वैज्ञानिक-जी, सी एंड बीपी डिवीजन, एफआरआई द्वारा दिए गए धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। उद्घाटन समारोह में एफआरआई के प्रभागाध्यक्षों और सी एंड बीपी डिवीजन के डॉ. एस.एस. बिष्ट, डॉ के मुरली, स्टाफ और शोधार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन राधिका, रिसर्च स्कॉलर, सी एंड बीपी डिवीजन ने किया।

यह प्रशिक्षण सह कार्यशाला 11 जून, 2022 तक जारी रहेगी और प्रतिभागियों को सुगन्धित तेलों के प्रसंस्करण, गुणवत्ता मूल्यांकन और चिकित्सीय लाभों और इत्र और अरोमाथेरेपी में उनके अनुप्रयोगों के मौलिक और व्यावहारिक पहलुओं के बारे में सुगंध उद्योग के विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों और अरोमा थेरेपिस्ट द्वारा व्याख्यान और व्यावहारिक प्रदर्शनों के माध्यम से विस्तृत जानकारी प्रदान करेगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top