Headline
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित

एशियाई कप 2027 की मेजबानी से अपनी बोली वापस लेगा भारत

नयी दिल्ली । अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की कार्यकारी समिति ने एएफसी एशियाई कप 2027 की मेजबानी के लिये अपनी बोली वापस लेने का फैसला किया है। एआईएफएफ ने यह जानकारी दी।

कार्यकारी समिति ने यहां जारी बयान में कहा कि महासंघ की रणनीतिक योजनाओं के अनुसार बड़े आयोजनों की मेज़बानी उसकी प्राथमिकताओं में शामिल नहीं है।बयान में कहा गया, एएफसी एशियाई कप 2027 जैसे बड़े आयोजनों की मेजबानी से पहले हमारा ध्यान देश में उचित फुटबॉल संरचना की बुनियाद खड़ी करने पर केंद्रित है।

एआईएफएफ के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने कहा, भारत हमेशा बड़े टूर्नामेंटों के लिये एक अद्भुत और कुशल मेजबान रहा है, जिसका प्रदर्शन हाल ही में संपन्न फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप में हुआ था। कार्यकारी समिति ने फैसला किया है कि महासंघ की रणनीति वर्तमान में जमीनी स्तर से लेकर युवा विकास तक हर स्तर पर फुटबॉल को मजबूत करने के मौलिक लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने पर बनी हुई है।

उन्होंने कहा,  साथ ही हमें अपने हितधारकों, विशेष रूप से राज्य संघों को भी मजबूत करना चाहिये और घरेलू स्तर पर फुटबॉल के हर पहलू में बदलाव लाने के लिये क्लबों के साथ मिलकर काम करना चाहिये। इस महीने के अंत में रोडमैप की घोषणा होने पर ऐसे सभी पहलुओं को सही मायने में लागू किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि एआईएफएफ इस माह के अंत तक अपने रणनीतिक रोडमैप की घोषणा करेगा।

एआईएफएफ के महासचिव डॉ. शाजी प्रभाकरन ने कहा, हमारी रणनीति बहुत आसान है। प्रमुख अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी करने की योजना बनाने से पहले हमें प्राथमिकता के आधार पर खेल को विकसित करने पर ध्यान देना चाहिये। प्रतियोगिताओं की मेजबानी के लिये बड़े संसाधनों की आवश्यकता होती है और यह कभी-कभी प्रमुख मुद्दों को हमारा ध्यान भटकाने की प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करती है। अभी हमारा ध्यान भारतीय फुटबॉल को एक साथ आगे ले जाने पर होना चाहिये। भारत के बोली वापस लेने का अर्थ है कि एएफसी एशियाई कप 2027 की मेजबानी सऊदी अरब को सौंपी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top