Headline
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन

कप्तानी पर प्रतिबंध को लेकर आस्ट्रेलिया क्रिकेटर डेविड वार्नर ने ये कहा

सिडनी।डेविड वार्नर ने रविवार को कहा कि वह उन पर लगे कप्तानी के आजीवन प्रतिबंध को हटाने के लिए क्रिकेट आस्ट्रेलिया के साथ बातचीत करने को तैयार हैं।रिपोर्ट के अनुसार डेविड वार्नर ने कहा, ‘इस मामले में कभी बातचीत हुई ही नहीं। मैं कई बार कह चुका हूं कि अब बोर्ड पर निर्भर है कि वह इस मामले में मुझसे बातचीत करे। बोर्ड अपने दरवाजे खोले और तब मैं उनके साथ बैठकर इस मामले पर बातचीत कर सकता हूं।’ डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ और कैमरन बैनक्राफ्ट को गेंद से छेड़छाड़ के मामले में उनकी भूमिका को लेकर कुछ समय के लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने से प्रतिबंधित कर दिया गया था। वार्नर और स्मिथ पर एक साल का प्रतिबंध लगा था, जबकि बैनक्राफ्ट को नौ महीने के लिए प्रतिबंधित किया गया था।

आपको बता दें कि 35 साल के डेविड वार्नर ने आस्ट्रेलिया के लिए अब तक 96 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 46.52 की औसत से 7817 रन बनाए हैं जिसमें 24 शतक शामिल है और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 335 रन है। वहीं 133 वनडे मैचों में उन्होंने 44.88 की औसत से 5610 रन बनाए हैं जिसमें 18 शतक शामिल है और उनका बेस्ट स्कोर 179 रन रहा है। वहीं टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने 91 मैचों में 2684 रन बनाए हैं और बेस्ट स्कोर नाबाद 100 रन रहा है।

दक्षिण अफ्रीका में 2018 में गेंद से छेड़छाड़ के मामले के बाद तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ से कप्तानी छीन ली गई थी और उन पर दो साल तक आस्ट्रेलिया का नेतृत्व नहीं करने का प्रतिबंध लगाया गया था। दूसरी तरफ वार्नर को और कड़ी सजा दी गई और उन्हें कप्तानी से आजीवन प्रतिबंधित कर दिया गया था। वर्तमान टेस्ट कप्तान पैट कमिंस सहित कई पूर्व और वर्तमान खिलाड़ी वार्नर पर लगे आजीवन प्रतिबंध को खत्म करने की अपील कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top