Headline
आगरा नगर निगम का बड़ा फैसला, यमुना में नहीं होगा गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन
आगरा नगर निगम का बड़ा फैसला, यमुना में नहीं होगा गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन
चीनी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 65 से घटकर 58.50 रुपये किलो हुई चीनी
चीनी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 65 से घटकर 58.50 रुपये किलो हुई चीनी
कुमाऊं आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, अधिकारियों को सख्त निर्देश
कुमाऊं आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, अधिकारियों को सख्त निर्देश
वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में लाएं तेजी- जिलाधिकारी
वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में लाएं तेजी- जिलाधिकारी
महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें समस्त अधिकारी- रेखा आर्या
महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें समस्त अधिकारी- रेखा आर्या
ट्रंप ने रूस-ईरान पर नए प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% टैरिफ का रास्ता खुला
ट्रंप ने रूस-ईरान पर नए प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% टैरिफ का रास्ता खुला
हरिपुर का पुनरुत्थान: आचार्य प्रवेश शर्मा की 4 साल की तपस्या लाई रंग
हरिपुर का पुनरुत्थान: आचार्य प्रवेश शर्मा की 4 साल की तपस्या लाई रंग
कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, एडीजी ने दिए समयबद्ध तैयारी के निर्देश
कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, एडीजी ने दिए समयबद्ध तैयारी के निर्देश
अंकिता भंडारी को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा: डॉ. हरक सिंह रावत
अंकिता भंडारी को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा: डॉ. हरक सिंह रावत

कर्ज के बोझ तले दबा पेंटर बेचने वाला था अपना घर, जैकपॉट मिलते ही झटके में बना करोड़पति, बैंकों और रिश्तेदारों के थे 50 लाख रुपए बकाए

[ad_1]

केरल। लॉटरी का खेल बड़ा ही निराला होता है, जैकपॉट मिलते ही लोग एक झटके में करोड़पति बन जाते हैं। इसके लिए वे कई सालों तक अपनी किस्मत भी आजमाते हैं तब जाकर उनके हाथ जैकपॉट लगता है। लेकिन लॉटरी की एक बड़ी दिलचस्प कहानी केरल से सामने आई है जहां एक शख्स करीब पचास लाख के कर्ज में डूबा था और वह अपना सब कुछ बेचने जा रहा था। तभी उसकी एक करोड़ की लॉटरी निकल आई। दरअसल, यह शख्स केरल के मंजेश्वर का रहने वाला है। पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक शख्स का नाम मोहम्मद बावा है। बावा पर रिश्तेदारों और बैंक का 50 लाख रुपये का कर्ज था। उसने अपनी दो बेटियों की शादी और व्यापार में हुए घाटे से उबरने के लिए यह कर्ज लिया था। कर्ज के चलते बावा अपने नवनिर्मित मकान को औने-पौने दाम में बेचने को तैयार था, लेकिन सौदे से ठीक दो घंटे पहले एक करोड़ की लॉटरी लग गई।

रिपोर्ट के मुताबिक बावा ने महज 2 घंटे पहले ही लॉटरी का रिजल्ट देखा कि वह एक करोड़ रुपए जीत गए हैं। बावा पेशे से एक पेंटर है और 8 महीने पहले ही उन्होंने मकान बनवाया था जो 2 हजार स्क्वायर फीट में है। बावा ने बताया कि वह किराए के मकान में शिफ्ट होने वाले थे। परिवार में पत्नी और पांच बच्चे हैं। दो बेटियों की शादी करा दी है। बावा ने बताया कि बेटियों की शादी और घर को बनाने में वह कर्ज में डूब गए थे।

उन पर बैंकों और रिश्तेदारों के 50 लाख रुपए बकाए थे। जब बावा को किसी की मदद नहीं मिली तो उन्होंने उडुपी जिले के होसंगादी गांव में एक एजेंसी से लॉटरी टिकट खरीदा। जिस दिन उनके घर की डील पक्की होनी थी उसी दिन लॉटरी का रिजल्ट आया। बावा को पता चला कि उनकी लॉटरी लग चुकी है और वह 1 करोड़ जीत चुके है। इस खबर को सुनते ही बावा ने घर बेचने की डील को कैंसिल कर दी। फिलहाल लॉटरी के नतीजे के बाद बावा ने अब अपने घर को न बेचने का फैसला किया है। उनके घर में खुशी का माहौल है। टैक्स के बाद उन्हें करीब 63 लाख रुपये मिलेंगे। बाकी बचे रुपयों से वे अन्य सभी काम निपटाएंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top