Headline
विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नित

एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान

देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र

ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज

कांग्रेस ने प्रदेश मुख्यालय में बनाया कंट्रोल रूम,10 मार्च को मतगणना की तैयारी

देहरादून।कांग्रेस जोर-शोर से मतगणना की तैयारियों में जुटी हुई है। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 का रिजल्ट 10 मार्च को आएगा।मतगणना को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया है।

कांग्रेस के बड़े नेताओं ने बताया कि पार्टी के पदाधिकारियों को पूरे राज्य के विधानसभा चुनाव की सूचना एकत्रित करने की जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। इसमें संगठन महामंत्री मथुरा दत्त जोशी, मीडिया कमेटी के चेयरमैन राजीव महर्षि, गढ़वाल मंडल की मीडिया प्रभारी गरिमा दसौनी, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ आरपी रतूड़ी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के सोशल मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह कौशल, सदस्यता अभियान के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भंडारी, रिसर्च विभाग के प्रेम बहुखंडी, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र, पौराणिक संवर्धन विभाग के अध्यक्ष नरेशानंद नौटियाल, प्रदेश सचिव परिणिता बडोनी, प्रदेश सचिव शांति रावत और प्रदेश सचिव विशाल मौर्य को विधानसभा चुनाव की सूचना एकत्रित करने का दायित्व सौंपा गया है।

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि का कहना है कि मतगणना पर नजर रखी जाएगी।इसके साथ ही जो सूचनाएं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आएंगी, उनका आकलन किया जाएगा।इन तमाम चीजों को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है। कंट्रोल रूम पूरी तरह से आधुनिक तकनीक पर आधारित रहेगा।

सभी राजनीतिक पार्टियां 10 मार्च को आने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के रिजल्ट की तैयारियों में जुटी हुई हैं।कांग्रेस ने प्रदेश मुख्यालय में 10 मार्च को होने वाली मतगणना को लेकर एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है. कंट्रोल रूम की जिम्मेदार कांग्रेस प्रदेश मीडिया कमेटी के चेयरमैन राजीव महर्षि को दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top