Headline
सहसपुर में 2,500 महिलाओं को मिला रोजगार का नया मंच, सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ
सहसपुर में 2,500 महिलाओं को मिला रोजगार का नया मंच, सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ
उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन
उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन
विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा
विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा
50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन चालक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन चालक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त

कांवड़ यात्रा :चार करोड़ ये ज्यादा भक्तों ने हरिद्वार से भरा जल

हरिद्वार।कांवड़ मेला सकुशल संपन्न हो गया है। इस साल की कांवड़ यात्रा ने पिछले सभी सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। चार करोड़ 7 लाख कांवड़िये इस बार पहुंचे हैं। जबकि पिछले साल तीन करोड़ 80 लाख कांवड़िये हरिद्वार पहुंचे थे। अंतिम तीन दिनों में सबसे अधिक संख्या में डाक कांवड़ियों की भीड़ उमड़ी है।

46 लाख वाहनों से डाक कांवड़िए पहुंचे हैं। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने मेला समापन पर पुलिस फोर्स, अफसरों और संगठनों का मेले में सहयोग के लिए आभार जताया।

मेला नियंत्रण भवन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि कांवड़ मेला सभी के सहयोग से शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने टीम भावना के साथ मेले को संपन्न कराने में काम किया है। एक तरफ बाढ़ और दूसरी तरफ कांवड़ मेले के बीच पूरी मुस्तैदी से कार्य किया गया।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पिछले साल 3.80 करोड़ कांवड़िए पहुंचे थे। बताया कि डाक कांवड़ में कुल 46 लाख वाहन पहुंचे हैं। जिसमें 42 लाख दुपहिया वाहन, तीन लाख हल्के वाहन और एक लाख 80 हजार बड़े वाहन शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top