Headline
एक जागरूक मतदाता ही सशक्त लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है- गणेश जोशी
एक जागरूक मतदाता ही सशक्त लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है- गणेश जोशी
कोटद्वार से गोपेश्वर और ऋषिकेश एम्स के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा
कोटद्वार से गोपेश्वर और ऋषिकेश एम्स के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा
घर पर अनुपस्थित मतदाताओं के सत्यापन के लिए BLA को साथ लेकर जाएं BLO- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
घर पर अनुपस्थित मतदाताओं के सत्यापन के लिए BLA को साथ लेकर जाएं BLO- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति- रेखा आर्या
अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति- रेखा आर्या
प्रसिद्ध निशानेबाज जसपाल राणा की मां श्यामा देवी का निधन
प्रसिद्ध निशानेबाज जसपाल राणा की मां श्यामा देवी का निधन
ब्लड शुगर कंट्रोल करने में कितना असरदार है करेला जूस? जानिए विशेषज्ञों की राय
ब्लड शुगर कंट्रोल करने में कितना असरदार है करेला जूस? जानिए विशेषज्ञों की राय
NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
‘प्रीतम एंड पेड्रो’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब और कहां देख सकेंगे सीरीज
‘प्रीतम एंड पेड्रो’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब और कहां देख सकेंगे सीरीज
बिजली का खंभा लगाते समय हुआ बड़ा हादसा, करंट लगने से झुलसे पांच मजदूर, एक की मौत
बिजली का खंभा लगाते समय हुआ बड़ा हादसा, करंट लगने से झुलसे पांच मजदूर, एक की मौत

कांवड़ यात्रा व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल मयूर दीक्षित ने जनपद क्षेत्रांतर्गत कांवड़ यात्रा रूट/क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण

ऋषिकेश।जिलाधिकारी टिहरी मयूर दीक्षित द्वारा बुधवार को मुनिकीरेती क्षेत्रांतर्गत कांवड़ यात्रा रूट/क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने जानकी पुल, मुनिकीरेती, तपोवन घाट, रामझूला पुल, लक्ष्मण झूला पुल आदि कांवड़ यात्रा रूट/क्षेत्रों के निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कावड़ यात्रा को सरल, सुगम, सुरक्षित, व्यवस्थित और सफल बनाने हेतु कावड़ यात्रा क्षेत्र, जल पुलिस, एसडीआरएफ, संभावित कावड़ यात्रा क्षमता, शौचालयों, पार्किंग आदि की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने घाटों पर सुरक्षा चैन लगाने, नदी के जल स्तर पर निरंतर निगरानी रखते हुए चेतावनी प्रसारित करते रहने, कार्मिकों को ड्यूटी पर तैनात रहने, पुल पर टूट फुट होने पर तत्काल ठीक करने और घाटों पर निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पुलों पर व्यू कटर लगाने को भी कहा गया ताकि यात्रियों को पुल पर फोटो लेने से रोका जा सके और पुल पर पुल क्षमता से अधिक यात्री न रहे और आवागमन व्यवस्थित रहे। यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने, मुनिकीरेती में कांवड़ यात्रा मार्ग पर बेरिकेडिंग लगाने एवं नियमित साफ सफाई करने के निर्देश भी दिए गए।

इस दौरान डीएफओ अमित कंवर, सीएमओ मनु जैन, एएसपी वी.डी. डोभाल, एससी सिंचाई आर.के.गुप्ता, एसडीएम नरेंद्रनगर देवेंद्र सिंह नेगी, एआरटीओ चक्रपाणि मिश्रा, डीएसओ अरुण वर्मा, एई लोनिवि जी.एस. असवाल, ईओ मुनिकीरेती तनवीर सिंह, तहसीलदार ए.पी. उनियाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top