Headline
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर

कुल्लू जिले की दुर्गम पंचायत गाड़ापारली के ग्रामीण सड़क सुविधा न होने से मरीजों को पीठ और कुर्सी पर उठाकर मीलों सफर करने को मजबूर

हिमाचल। प्रदेश के कुल्लू जिले की दुर्गम पंचायत गाड़ापारली के ग्रामीण सड़क सुविधा न होने के चलते मरीजों को पीठ और कुर्सी पर उठाकर मीलों सफर करने को मजबूर हैं। ऐसा ही मामला शुक्रवार को भी सामने आया है। मझाण गांव की 75 वर्षीय बुजुर्ग नारा देवी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने पहले घरेलू उपचार से ही दर्द ठीक करने प्रयास किया, लेकिन सांस लेने में दिक्कत आने पर मरीज की हालत गंभीर हो गई। इसके बाद परिजनों व ग्रामीणों ने हौसला दिखाते हुए पीठ पर ही मरीज को दस किलोमीटर दूर निहारनी तक पहुंचाया। यहां से मरीज को वाहन में सैंज अस्पताल ले गए, जहां पर उसका उपचार किया गया।

गौरतलब है कि पंचायत गाड़ापारली का एक भी गांव अभी तक सड़क सुविधा से नहीं जुड़ पाया है। मजबूरी में ग्रामीणों को मरीजों को पीठ व कुर्सी पर उठाकर ही सड़क तक लाना पड़ता है। ग्रामीण तीर्थ राम, देवराज, जगदीश, दुनीचंद, सोहन लाल, पुणे राम ने कहा कि सड़क न होने के कारण यहां के बाशिंदों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि पंचायत व गांव को जल्द सड़क सुविधा से जोड़ा जाए। इस संबंध में पंचायत प्रधान यमुना देवी ने कहा कि सर्दी के मौसम में ग्रामीणों को बीमारी की हालत में अधिक परेशान होना पड़ता है। सड़क न होना बड़ी समस्या है। कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन और सरकार से सड़क बनाने की मांग की है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top