Headline
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक
हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश
महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू
महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू
मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा
स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री
स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति
बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड सरकार को दी 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि

देहरादून।विकास कार्यों के लिए धन को तरसते उत्तराखंड को केंद्र ने सहायता बढ़ाई है। यह सहायता केंद्रपोषित योजनाओं में मिलने वाली सहायता के अतिरिक्त है। दरअसल केंद्र सरकार ने राज्य के लिए चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए पूंजीगत खर्च में अतिरिक्त सहायता के रूप में 400 करोड़ की राशि निर्धारित की। इसमें 200 करोड़ की वृद्धि करते हुए राज्य को 600 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए हैं। यही नहीं पूंजीगत परियोजनाओं में भी अतिरिक्त सहायता देने का रास्ता साफ किया गया ।

केंद्र ने अतिरिक्त पूंजीगत परियोजनाओं के लिए 200 करोड़ की राशि से संबंधित प्रस्ताव भेजने को कहा है। वित्तीय वर्ष का आखिरी महीना शुरू होने से पहले ही 800 करोड़ की ये मदद राज्य को मिली है। साथ में केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के रूप में मिलने वाली धनराशि राज्य को अग्रिम मुहैया कराई गई है। करीब 500 करोड़ की इस मदद से राज्य सरकार को बड़ी राहत मिली है। इसके बूते राज्य को बीते माह के अंतिम दिनों और चालू माह के शुरुआती दिनों में ऋण नहीं लेना पड़ा है। हालांकि वित्तीय वर्ष के अंतिम महीने में राज्य सरकार को एक से डेढ़ हजार करोड़ रुपये का ऋण लेना पड़ सकता है। वित्त सचिव अमित नेगी ने केंद्र सरकार से अतिरिक्त सहायता मिलने की पुष्टि की।

सरकार को केंद्र ने फिर बड़ा तोहफा दिया है। विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त सहायता के रूप में दी जाने वाली धनराशि 400 करोड़ की सीमा को बढ़ाकर 600 करोड़ किया है। साथ ही पूंजीगत परियोजनाओं के लिए 200 करोड़ की राशि के प्रस्ताव राज्य से मांगे हैं। केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के रूप में मिलने वाली तकरीबन 500 करोड़ की धनराशि भी राज्य को अग्रिम दी गई है। एक हजार करोड़ से ज्यादा की वित्तीय मदद ने प्रदेश के सामने ऋण लेने की मजबूरी फिलहाल टाल दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top