Headline
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

केदारनाथ में 6 वर्षीय नन्हीं आव्या के लिए देवदूत बनी पुलिस, परिजनों से मिलाया

[ad_1]

देहरादून। चारधाम यात्रा व्यवस्थाएं दुरुस्त बनी रहे, इसके लिए शासन-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। यात्रा मार्ग पर किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर सम्बन्धित विभागों द्वारा त्वरित कार्यवाही की जा रही है। गुरुवार को किसाला में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी पत्थर गिरने से यात्रा मार्ग बाधित होने पर एनएचएआई के सहयोग से करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को खुलवाया गया। इससे पूर्व श्री केदारनाथ धाम में अपने परिजनों से बिछड़ गई 06 वर्षीय आव्या को पुलिस की मदद से उनके परिजनों से मिलाया गया।

ऐसे ही कई उदाहरण सामने आए हैं, जिनमें प्रशासन द्वारा चारधाम यात्रा के दौरान अपना भरपूर योगदान दिया गया है। एक दिन पहले केदारनाथ के रास्ते में ‌अचानक बीमार हुए तीर्थयात्री को हेलीकॉप्टर के माध्यम से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), ऋषिकेश रेफर किया गया। जबकि गुरुवार सुबह करीब 10 बजे केदारनाथ धाम जा रहे रायगढ (छत्तीसगढ) निवासी 62 वर्षीय तीर्थ यात्री अचानक गिरने से पत्थर की चपेट में आ गए। तीर्थ यात्री को गौरीकुंड लाया गया और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल तीर्थ यात्री को 108 एंबुलेंस से सोनप्रयाग तक लाया गया। जहां से जिला प्रशासन की टीम द्वारा तत्काल उसे एम्स ऋषिकेश के लिए एअर लिफ्ट किया गया।

इससे पूर्व 11 मई को श्री केदारनाथ धाम के दर्शन करने जम्मू कश्मीर से आई एक महिला का पैर फ्रैक्चर हो गया। उन्हें हेलीकॉप्टर के माध्यम से सोनप्रयाग तक पहुंचाया। श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 16 चिकित्सालयों में अब तक 9356 की ओपीडी की गई। जिसमें से 6683 पुरूषों व 2673 महिलाओं की जांच कर दवा वितरित की गई।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top