Headline
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती
देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती
कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन
नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी
नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी
पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से न रहे वंचित- डीएम
पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से न रहे वंचित- डीएम

केदारनाथ यात्रा में इस बार देश- विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी फोर- जी हाई क्वालिटी की इंटरनेट सेवा

देहरादून। इस बार केदारनाथ यात्रा में देश-विदेश से आने वाले यात्रियों को फोर-जी हाई क्वालिटी इंटरनेट सेवा मिलेगी। इसके लिए भारत संचार निगम व अन्य निजी संचार कंपनियां पैदल मार्ग से धाम तक कम ऊंचाई वाले टॉवर स्थापित कर मोबाइल नेटवर्क मुहैैया कराएंगी। साथ ही इंटरा नेटवर्क से पीएमओ, सीएम कार्यालय और डीएम कार्यालय से भी मॉनीटरिंग होगी।

आगामी 25 अप्रैल से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा में यात्रियों को गौरीकुंड से केदारनाथ तक 16 किमी पैदल मार्ग और केदारपुरी में बीते वर्ष से बेहतर मोबाइल नेटवर्क मिलेगा। शुक्रवार को पीएमओ कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी यात्रा में मोबाइल व इंटरनेट सेवा की समीक्षा की गई।

भारत संचार निगम व अन्य निजी कंपनियों को जरूरी निर्देश भी दिए गए। वीसी में मौजूद संचार सेवा से जुड़े अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि भारत संचार निगम द्वारा धाम में स्थापित टॉवर की क्षमता को बढ़ाएगी। साथ ही पैदल मार्ग पर भी मोबाइल सिग्नल के लिए कम ऊंचाई वाले दो से तीन टॉवर स्थापित किए जाएंगे, जिससे यात्री अपने परिजनों के साथ आसानी से वीडियो कॉल कर सकें। प्रशासन द्वारा निजी कंपनियों को भी अपनी मोबाइल व इंटरनेट सेवा को दुरस्त करने के लिए कहा गया है।

सोनप्रयाग से केदारनाथ को सीसीटीवी कैमरा से लैस किया जाएगा। ये सभी कैमरा इंटरा नेटवर्क के जरिए एक-दूसरे से लिंक होंगे, जिससे डीएम कार्यालय रुद्रप्रयाग के साथ ही सीएम कार्यालय, सचिवालय और पीएमओ को लिंक किया जाएगा। इस सुविधा से यात्रा व्यवस्थाओं की मॉनीटरिंग होगी। साथ ही समस्याओं को निस्तारित करने में भी आसानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top