Headline
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा
बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा
तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस
तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस
पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी
पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी
मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा
मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा
पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला
पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर
IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर

केसरी के बाद फिर साथ नजर आएंगे परिणीति चोपड़ा-अक्षय कुमार

[ad_1]

सम्राट पृथ्वीराज के बाद रक्षाबंधन पर अक्षय कुमार की नई फिल्म रिलीज होगी। इसके अलावा अक्षय की आने वाली फिल्मों की लंबी सूची है। वह इन दिनों अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। नए अपडेट के अनुसार अक्षय और परिणीति चोपड़ा एक बार फिर से पर्दे पर साथ दिखेंगे। इससे पहले दोनों 2019 की फिल्म केसरी में साथ नजर आए थे। फिल्म में दोनों को पसंद किया गया था। परिणीति ने खुद इस खबर की पुष्टि की है।

बीते दिनों लंदन और यॉर्कशॉयर से अक्षय और परिणीति की तस्वीरें सामने आई थीं। चर्चा थी कि दोनों फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। अब परिणीति ने खुद अक्षय के साथ तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ परिणीति ने लिखा, हम फिर आ गए। इस बार केसरी जोड़ी यॉर्क में शूटिंग कर रही है लेकिन हंसी, मजाक, खेल और पंजाबी गपशप सबकुछ पहले जैसे ही हैं। अक्षय और परिणीति की इस फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय और परिणीति की यह फिल्म माइनिंग इंजीनियर जसवंत गिल पर आधारित है। उन्होंने कोल माइन में फंसे कर्मियों की बहादुरी से जान बचाई थी। इस फिल्म का निर्देशन टीनू सुरेश देसाई कर रहे हैं। इससे पहले वह 1920: लंदन और रुस्तम जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। उन्होंने अक्षय की फिल्म बेबी में असिस्टेंट डायरेक्टर का काम किया था। कुछ दिन पहले लंदन के खेतों से अक्षय की पगड़ी पहने तस्वीरें वायरल हुई थीं।

परिणीति चोपड़ा सूरज बडज़ात्या की फिल्म ऊंचाई में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म 11 नवंबर को रिलीज होगी। इसके अलावा परिणीति के इम्तियाज अली की फिल्म में काम करने की भी चर्चा है। अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। इसके अलावा वह राम सेतु,  ओएमजी 2, सेल्फी और मिशन सिंड्रेला जैसे प्रोजोक्ट्स में शामिल हैं। अक्षय बड़े मियां छोटे मियां 2 में भी दिखेंगे।

अक्षय और परिणीति की फिल्म केसरी 2019 में होली के मौके पर रिलीज हुई थी। यह एक वॉर फिल्म थी जो सारागढ़ी के युद्ध पर आधारित थी। फिल्म का गाना तेरी मिट्टी काफी लोकप्रिय हुआ था।

[ad_2]

Source link

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top