Headline
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता- रेखा आर्या
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता- रेखा आर्या
कोटद्वार के बालागंज-लूथापुर में 2.47 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास
कोटद्वार के बालागंज-लूथापुर में 2.47 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास
TMC नाम-चिह्न विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से मांगी अंतिम फैसले की समयसीमा
TMC नाम-चिह्न विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से मांगी अंतिम फैसले की समयसीमा
ट्रंप के फैसले को कोर्ट का झटका, सीएनएन समेत तीनों मीडिया संस्थानों की व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल
ट्रंप के फैसले को कोर्ट का झटका, सीएनएन समेत तीनों मीडिया संस्थानों की व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल
CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की, 48 घंटे में कदम नहीं उठाने पर आंदोलन की चेतावनी
CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की, 48 घंटे में कदम नहीं उठाने पर आंदोलन की चेतावनी
पर्वतारोहियों का साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी- मुख्यमंत्री
पर्वतारोहियों का साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी- मुख्यमंत्री
टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेषन के रूप में विकसित करने को लेकर मुख्य सचिव ने ली बैठक
टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेषन के रूप में विकसित करने को लेकर मुख्य सचिव ने ली बैठक
NEET UG फर्जी दस्तावेज मामले में एक और गिरफ्तारी, एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 5.58 लाख रुपये बरामद
NEET UG फर्जी दस्तावेज मामले में एक और गिरफ्तारी, एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 5.58 लाख रुपये बरामद
दिशा सालियान केस में पिता सतीश आज CBI को सौंपेंगे अहम सबूत, आरोपितों से जल्द पूछताछ की मांग
दिशा सालियान केस में पिता सतीश आज CBI को सौंपेंगे अहम सबूत, आरोपितों से जल्द पूछताछ की मांग

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से की मुलाकात, PMGSY की समय सीमा बढ़ाने का किया अनुरोध

देहरादून।दिल्ली दौरे पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात की। इस दौरान जोशी ने गिरिराज से प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के प्रथम और द्वितीय चरण के कार्यों को पूर्ण करने की समय सीमा मार्च 2023 तक बढ़ाने को कहा है।

वहीं, गणेश जोशी के इस अनुरोध पर केंद्रीय मंत्री ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।इस दौरान मंत्री जोशी ने कहा कि मनरेगा श्रमिकों के लिए नियमित रूप से केंद्र के सहयोग से राज्य को समय-समय पर बजट मिल रहा है।जिससे बैंक खातों में सीधे मजदूरी का भुगतान समय पर हो रहा है। जिसके लिए जोशी ने गिरिराज का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज से कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जो लक्ष्य निर्धारित है, उस पर कार्य गतिमान है। लेकिन बीते दिनों राज्य में भारी वर्षा और प्राकृतिक आपदा में कुछ लोगों के घर बह गए हैं। इसलिए जोशी ने कार्यों को पूर्ण करने की समय सीमा मार्च 2023 तक बढ़ाने का अनुरोध किया।जिस पर केंद्रीय मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए इस पर विचार करने की बात कही।

बता दें कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत फेज-3 की सड़कों की डीपीआर ऑनलाइन माध्यम से मंत्रालय को सौंप दी गई है। जिस पर मंत्रालय द्वारा अगले 1 सप्ताह में कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश ने अपने दिल्ली दौर पर कई केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की। इसी कड़ी में गणेश जोशी ने केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात की। गणेश जोशी ने गिरिराज सिंह से प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क के प्रथम और द्वितीय चरण के कार्यों को पूर्ण करने की समय सीमा मार्च 2023 तक बढ़ाने का अनुरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top