Headline
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया 8 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास

देहरादून – कृषि मंत्री, गणेश जोशी ने आज जनपद मसूरी और टिहरी के हजारों ग्राम वासियों को लाभ पहुंचाने वाली पेयजल योजना का मसूरी के बुरांसखण्डा में शिलान्यास किया। जल जीवन मिशन के अन्तर्गत बुरांसखंडा पुनर्गठन पम्पिंग योजना की लागत 802.24 लाख है इस योजना से देहरादून की मसूरी विधानसभा तथा टिहरी की धनौल्टी विधानसभा की 8 ग्राम पंचायत व 35 तोकों के हजारों लोगों की पेयजल संबंधी आवश्यकताएं अगले 30 साल तक अर्थात 2052 तक संबोधित होंगी।

बुरांसखंडा पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का ग्रांमीणों ने पारंपरिकक वाद्ययंत्रों ढोल दमाऊ एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार, ‘‘हर घर तक नल का जल’’ के तहत प्रत्येक परिवार को स्वच्छ एवं निर्बाध पेयजल उपलब्ध करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि समय से पूर्व इस योजना को पूरा किया जाए साथ ही नेटवर्किंग की समस्या का भी जल्द समाधान किया जाएगा।

पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता सुभाष चंद्रा ने इस योजना को लेकर बताया कि यह योजना 1 वर्ष के अंदर पूरी की जानी है और इसके लिए सभी कार्य पूरे किए जा चुके हैं। साथ ही यहां पर कार्य की गुणवत्ता को लेकर भी पूरा ध्यान रखा गया है ताकि आने वाले समय में किसी प्रकार की समस्या ना हो। कार्यक्रम को जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह, अनुज कौशल आदि ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष, दीपक पुंडीर, जिला पंचायत सदस्य, बीर सिंह चौहान, अनुज कौशल, ग्राम प्रधान, सुमित्रा देवी, ब्रहम दत्त जोशी, मनोज राघंण, क्षेत्र पंचायत सदस्य, निर्मला देवी, अमित पंवार, महामंत्री कुशाल राणा, मुकेश धनाई, सभासद अरविंद सेमवाल, सपना शर्मा, अभिलाष, कमला थपलियाल, अनीता धनाई, ग्राम प्रधान सुमित्रा देवी, नारायण सिंह राणा, सहित बड़ी संख्या में र्ग्रामीण जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन घनश्याम नेगी ने किया। पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान, वर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य व पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top