Headline
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त

कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखंड के प्रथम मुख्यमंत्री श्री नित्यानंद स्वामी की स्मृति में नित्यानंद स्वामी जन सेवा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखंड के प्रथम मुख्यमंत्री श्री नित्यानंद स्वामी की स्मृति में नित्यानंद स्वामी जन सेवा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

देहरादून।कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखंड के प्रथम मुख्यमंत्री श्री नित्यानंद स्वामी जी की स्मृति में नित्यानंद स्वामी जन सेवा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान नित्यानंद स्वामी पार्क का उद्घाटन डॉ अग्रवाल द्वारा किया गया।

रविवार को सहसपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित डूंगा में दून हाइट्स आवासीय सोसायटी, नित्यानंद स्वामी जन सेवा समिति और कालरा कंस्ट्रक्शन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डॉ अग्रवाल ने पौधारोपण कर स्वामी जी को याद किया।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि स्व. नित्यानंद स्वामी पारदर्शी व्यक्तित्व वाले इंसान थे। वह राजनीति के सच्चे पुरोधा थे। ऐसे इंसानों की प्रेरणा से कुछ अच्छा करने की ताकत मिलती है। उन्होंने कहा कि नित्यानंद स्वामी ने प्रदेश में अपराध और नशाखोरी पर काफी हद तक लगाम लगाई। वर्ष 2000 से पहले उत्तराखंड में अपराध का ग्राफ काफी चढ़ा हुआ था। पूर्व मुख्यमंत्री ने इसपर सख्त कदम उठाए।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि नित्यानंद स्वामी का पूरा जीवन संघर्ष में बीता। उनका एक पैर रेल और दूसरा जेल में रहता था। सुख-सुविधाओं को छोड़ पूर्व मुख्यमंत्री ने छोटे से घर में रहना पसंद किया।

इस मौके पर विधायक सहसपुर सहदेव पुंडीर, अध्यक्ष युवा संगठन विनायक शर्मा स्वामी, उपाध्यक्ष ज्योत्सना शर्मा, महासचिव राहुल अग्रवाल, गीतिका शर्मा, केके अग्रवाल, विनय जायसवाल, मोहित काला आदि सैकड़ो की संख्या में स्थानीय बच्चे आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top